नयी दिल्ली। शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक निफ्टी जनवरी 2020 में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। मगर कोरोना संकट के बाद ये अपने उच्चतम स्तर से 26 फीसदी नीचे आ गया है। महज दो महीने में संपत्ति में भारी गिरावट आई है और निवेशकों के रिटर्न बहुत तेजी से नकारात्मक हो गए है। खासकर उन निवेशकों के जिन्होंने पिछले 1, 2 या 3 साल में निवेश किया है। हालांकि पैसा बनाने का आसान मंत्र कम भाव पर खरीदना और ऊंचे भाव पर बेचना है। इसी मंत्र को सामने रखें तो इक्विटी म्यूचुअल फंड निवेश की एनएवी (शुद्ध संपत्ति मूल्य) कम भाव पर मिल रही हैं। इसलिए मध्यम से लंबी अवधि के निवेश बिंदु तक यह निवेश करने के लिए बेस्ट टाइम हो सकता है। यहां हम आपको ऐसे ही 4 बेस्ट म्यूचुअल फंड स्कीम के बारे में बताएंगे, जिनमें अभी भी निवेश का अच्छा मौका है।
एक्सिस ब्लूचिप फंड - ग्रोथ
एक्सिस ब्लूचिप फंड रिटर्न के मामले में सबसे अच्छे इक्विटी म्यूचुअल फंडों में से एक रहा है, यहां तक कि कमजोर बाजार में भी इसने अच्छा रिटर्न दिया है। इस फंड का 1 साल का रिटर्न 5.76 फीसदी और 3 साल का रिटर्न 8.56 फीसदी है। अगर लार्जकैप फंड से रिटर्न की बात करें तो ये बेस्ट है। क्रिसिल ने इस फंड को-5-स्टार रेटिंग दी है। फंड का पोर्टफोलियो भी मजबूत है, जिसमें एवेन्यू सुपरमार्ट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक जैसे शेयर शामिल हैं। इसमें आप एसआईपी रूट के माध्यम से भी फंड में निवेश किया जा सकता है। इसमें आपको शुरुआत में 5,000 रुपये और बाद में हर महीने 500 रुपये का निवेश करना होगा। ध्यान रहे कि निवेश आप केवल लंबी अवधि के लिहाज से ही करें।
केनरा रोबेको ब्लूचिप इक्विटी फंड - ग्रोथ
यह एक और फंड है जिसे अच्छी रेटिंग मिली हुई है। इसे वैल्यू रिसर्च और क्रिसिल से 5-स्टार रेटिंग मिली है। इसका 3 साल का रिटर्न 4.95 फीसदी और 7 साल का रिटर्न लगभग 10.55 फीसदी है। यह फंड मुख्य रूप से लार्जकैप शेयरों में निवेश करता है। इसके पोर्टफोलियो में एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी शामिल हैं। इसमें आप एसआईपी के जरिए निवेश कर सकते हैं। प्रारंभिक निवेश 5,000 रुपये है और बाद में 1,000 रुपये के छोटी रकम के साथ निवेश किया जा सकता है।
बीएनपी परिबा लार्ज कैप फंड
बीएनपी परिबास लार्ज कैप फंड एक और फंड है जिसने शानदार प्रदर्शन किया है। कोविड-19 महामारी के कारण शेयर बाजारों में गिरावट आई है, जिससे म्यूचुअल फंड का रिटर्न भी प्रभावित हुआ है। मगर यदि आप 3-5 सालों के लिए निवेश करें तो आपको अभी भी अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इस फंड से 3 साल का रिटर्न 2.24 फीसदी रहा है, जबकि 7 साल का रिटर्न 11 फीसदी से ज्यादा रहा है। इसमें भी आप एसआईपी रूट के जरिए निवेश कर सकते हैं। इस फंड में शुरुआती निवेश 5,000 रुपये और फिर हर महीने 1,000 रुपये लगाया जा सकता है। फंड के पास एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे शेयर हैं।
डीएसपी इक्विटी फंड
डीएसपी इक्विटी फंड को क्रिसिल से 5-स्टार और वैल्यू रिसर्च से 4-स्टार रेटिंग मिली है। ऊपर बताए गए तीनों लार्जकैप फंड हैं, जबकि डीएसपी इक्विटी फंड एक मल्टीकैप फंड है। मल्टीकैप फंड का मतलब है कि ये फंड लार्जकैप, मिडकैप और स्मॉल कैप सभी शेयरों में निवेश करता है। हालांकि अगर हम इस स्कीम का विश्लेषण करें तो इसका अधिकांश हिस्सा लार्जकैप फंड्स में है। इसके पोर्टफोलियो में शेयरों की संख्या लगभग 48 प्रतिशत है और टॉप 10 शेयरों में पोर्टफोलियो का 47 प्रतिशत हिस्सा है। बहुत मजबूत पोर्टफोलियो वाले इस फंड में निवेश करना एक अच्छा ऑप्शन है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?



Click it and Unblock the Notifications