Mutual Fund NFO: म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए मौका तलाश रहे हैं, तो जरूरी अपडेट है. इस हफ्ते से 2 नए फंड्स निवेश के लिए खुल गए हैं. एसेट मैनेजमेंट कंपनी WhiteOak Capital Mutual Fund ने इक्विटी कैटेगरी में नया थिमैटिक फंड लॉन्च किया है. नए फंड का नाम WhiteOak Capital Special Opportunities Fund है. इसके अलावा DSP Mutual Fund का DSP Nifty Bank Index Fund भी खुल गया है. दोनों फंड्स 15 से खुल गए हैं, जिसमें कम से कम 100 रुपए से निवेश शुरू किया जा सकता है.
DSP Nifty Bank Index Fund
DSP म्यूचुअल फंड ने DSP Nifty Bank Index Fund लॉन्च किया है. ये स्कीम उन निवेशकों के लिए है जो लॉन्ग टर्म कैपिटल ग्रोथ को देख रहे हैं. ये फंड 15 मई से खुला है, जोकि 27 मई को बंद हो जाएगा. यह इंडेक्स कैटेगरी का फंड है, जोकि ओपन एंडेड है. इसका बेंचमार्क निफ्टी बैंक TRI है. DSP म्यूचुअल फंड के नई स्कीम में SIP के जरिए कम से कम 100 रुपए से निवेश शुरू कर सकते हैं.

इक्विटी कैटेगरी का नया फंड
नए फंड में किए गए निवेश की रकम इक्विटी में लगाया जाएगा. इस फंड का रिस्क प्रोफाइल काफी हाई है. क्योंकि इस फंड में निवेश की रकम ADR, GDR, सिक्योरिटी डेट समेत शॉर्ट सेलिंग या फिर REITs और InvITs के यूनिट्स में नहीं होता है. DSP Nifty Bank Index Fund के फंड मैनेजर अनिल घेलानी और दीपेश शाह हैं.
व्हाइटओक कैपिटल स्पेशल अपॉर्चुनिटीज फंड खुला
व्हाइटओक कैपिटल स्पेशल अपॉर्चुनिटीज फंड एक ओपन एंडेड फंड है. यानी निवेशक जब चाहें स्कीम से निकल सकते हैं. AMC ने कहा कि नई स्कीम में कम से कम 500 रुपए और उसके बाद 1 रुपए के मल्टीपल में निवेश किया जा सकता है. नए फंड का बेंचमार्क S&P BSE 500 TRI इंडेक्स है. नए थिमैटिक फंड मैनेजर धीरेश पाठक, तृप्ति अग्रवाल और पीयूष बरनवाल हैं.
AMC ने बताया कि नया फंड उन निवेशकों के लिए अच्छे विकल्प के तौर पर है जिन्हें लॉन्ग टर्म में कैपिटल एप्रिसिशन चाहते हैं. स्कीम में निवेशकों को विशेष परिस्थितियों की थीम परआधारित सेक्टर्स की इक्विटी और इक्विटी रिलेटेड इन्स्ट्रूमेंट्स में निवेश का मौका मिलेगा. निवेशकों को प्रोडक्ट में किसी भी तरह का संदेह होने पर अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से परामर्श करना चाहिए.
(डिस्क्लमेर: यहां NFO से जुड़ी जानकारी दी गई है, जोकि निवेश की सलाह नहीं है. म्यूचुअल फंड निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से जरूर परामर्श कर लें.)
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications