नई दिल्ली, मार्च 6। यदि निवेशक ऐतिहासिक रिटर्न, इक्विटी म्यूचुअल फंड के पोर्टफोलियो और इक्विटी निवेश के फंडामेंटल्स बातों से परिचित नहीं है तो ऐसे लोगों के लिए म्यूचुअल फंड निवेश योजना एक बुरा ऑप्शन बन सकती है। म्यूचुअल फंड के बारे में उचित जानकारी होने से आप नुकसान से बच सकते हैं और निवेश का एक अच्छा फैसला लेने में आपकी मदद हो सकती है। यहां हम एक बेहतरीन फंड की जानकारी देने जा रहे हैं, जिसने निवेशकों को बढ़िया रिटर्न दिया है।
निप्पॉन इंडिया फोकस्ड इक्विटी फंड - डायरेक्ट प्लान-ग्रोथ
निप्पॉन इंडिया फोकस्ड इक्विटी फंड डायरेक्ट-ग्रोथ हाउस निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड की इक्विटी फोकस्ड म्यूचुअल फंड स्कीम है। यह फंड ओपन-एंडेड है और इसे 01 जनवरी 2013 को लॉन्च किया गया था। यह अपनी कैटेगरी का एक मिड साइज फंड है। निप्पॉन इंडिया फोकस्ड इक्विटी फंड डायरेक्ट-ग्रोथ में 31 जनवरी 2022 एयूएम (एसेट अंडर मैनेजमेंट) 5,952.35 करोड़ रुपये की है।
फंड का एनएवी
फंड का एनएवी (नेट एसेट वैल्यू) 04 मार्च 2022 तक 76.8459 रुपये है। फंड का एक्सपेंस रेशियो 1.31% है, जो कि अधिकांश अन्य फोकस्ड फंडों के शुल्क और इसकी कैटेगरी के औसत एक्सपेंस रेशियो से अधिक है। फंड की डायरेक्ट-ग्रोथ रणनीति स्थिर रिटर्न दे सकती है, जो इसकी कैटेगरी के अन्य फंडों के बराबर है। गिरते बाजार में, घाटे को नियंत्रित करने की इस फंड की औसत क्षमता होती है।
3 स्टार फंड
रेटिंग एजेंसी क्रिसिल द्वारा इस फंड को 3-स्टार रेटिंग दी गयी है। हालांकि, फंड बेहद जोखिम भरा है। इस योजना का मुख्य निवेश लक्ष्य 30 इक्विटी और इक्विटी से संबंधित सिक्योरिटीज में निवेश करके लंबी अवधि में पूंजी में वृद्धि हासिल करना है। इस योजना के निवेश उद्देश्य को पूरा करने का कोई वादा या गारंटी नहीं है। निवेश की बात करें तो मैक्रो ट्रेंड की मजबूत समझ रखने वाले निवेशक इसमें दांव लगाएं।
जानिए फंड का रिटर्न
फंड का सालाना एब्सॉल्यूट रिटर्न 1 साल में -0.32 फीसदी, 2 साल में 32.07 फीसदी, 3 साल में 40.89 फीसदी और 5 साल में 51.53 फीसदी रहा है। 51 फीसदी से अधिक रिटर्न का मतलब है कि निवेशकों के 4 लाख रु 5 साल में 6 लाख रु से अधिक बन गये हैं। वहीं इन्हीं वर्षों में फंड का सालाना रिटर्न क्रमश: -0.60 फीसदी, 29.38 फीसदी, 23.60 फीसदी और 16.65 फीसदी रहा है।
जानिए फंड की पोर्टफोलियो
इस फंड की 92.5 फीसदी हिस्सेदारी भारतीय इक्विटी शेयरों में है, जिसमें 49.49 फीसदी लार्ज कैप में है। वहीं 10.97 फीसदी मिड कैप में और 12.9 फीसदी स्मॉल कैप में है। फंड में अधिकांश पैसा फाइनेंस, ऑटोमोबाइल, सर्विसेज, टेक्नोलॉजी और कंट्रस्क्शन इंडस्ट्रीज में निवेश किया जाता है। इस कैटेगरी के अन्य फंडों की तुलना में, इसका फाइनेंस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्रीज में कम जोखिम है। फंड की टॉप होल्डिंग्स में आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड, एक्सिस बैंक लिमिटेड, भारतीय स्टेट बैंक, इंफोसिस लिमिटेड और लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड शामिल हैं। बताते चलें कि आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल टेक्नोलॉजी फंड एक शानदार फंड रहा है। पिछले दो साल का आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल टेक्नोलॉजी फंड का रिटर्न करीब 278 फीसदी रहा है। इस फंड का 10 फीसदी निवेश अमेरिका की दिग्गज कंपनियों के शेयरों में हुआ है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?



Click it and Unblock the Notifications