नई दिल्ली, फरवरी 8। लार्ज और मिड-कैप म्यूचुअल फंड एसआईपी उन नए निवेशकों के लिए सबसे बेहतर हैं जो इक्विटी सेक्टर में कदम रख रहे हैं। असल में इनमें जोखिम बहुत कम होता है। यहां निवेश आपको सुरक्षा के साथ अच्छा रिटर्न दिलाएगा। यहां एक म्यूचुअल फंड एसआईपी के पोर्टफोलियो पर चर्चा की गई है, जिसे क्रिसिल ने 4 स्टार रेटिंग दी है। इस फंड ने निवेशकों का पैसा भी डबल किया है। यानी ये फंड सेफ्टी की उम्मीद और बढ़िया रिटर्न की काफी संभावना वाला है।
लार्ज और मिड-कैप म्यूचुअल फंड
एक लार्ज और मिड-कैप म्यूचुअल फंड का मतलब यह है कि वे फंड हाउस आपके पैसे को कई लार्ज-कैप और मिड-कैप कंपनी के शेयरों में निवेश करेगा। ये पैसा इक्विटी बाजारों में लिस्टेड कंपनियों में निवेश किया जाएगा। यह आपको अच्छा रिटर्न और सेफ्टी दोनों का आश्वासन देगा। बता दें कि एक लार्ज-कैप कंपनी की मार्केट वैल्यू 10 बिलियन डॉलर या उससे अधिक होना चाहिए, जबकि मिड-कैप कंपनियों का मार्केट वैल्यू 2 अरब डॉलर और 10 अरब डॉलर के बीच होनी चाहिए।
लार्ज कैप कंपनियां
लार्ज-कैप कंपनियों के पास आम तौर पर निकट अवधि में डेवलप होने की गुंजाइश कम होती है, लेकिन ये अधिक सुरक्षित होती हैं। वहीं दूसरी ओर मिडकैप फंड्स में करीबी अवधि में बेहतर रिटर्न देने की गुंजाइश ज्यादा होती है। इसलिए लार्ज और मिड-कैप म्यूचुअल फंड उन निवेशकों के लिए उपयुक्त हैं जो अच्छे रिटर्न की उम्मीद कर रहे हैं और कम जोखिम रखना चाहते हैं।
नवी लार्ज एंड मिडकैप फंड - डायरेक्ट प्लान
हम यहां बात करेंगे नवी लार्ज एंड मिडकैप फंड - डायरेक्ट प्लान की, जो निवेशकों के बीच एक लार्ज और मिड कैप निवेश के रूप में लोकप्रिय एसआईपी ऑप्शन है। नवी लार्ज एंड मिडकैप फंड - डायरेक्ट प्लान की एनएवी (नेट एसेट वैल्यू) 27.49 रु है। हालांकि फंड का साइज 141.87 करोड़ रु है, जो इतना अधिक नहीं है। मगर इसका एक्सपेंस रेशियो काफी कम है।
कितना है एक्सपेंस रेशियो
इस फंड का एक्सपेंस रेशियो (ईआर) 0.34 फीसदी है, जबकि इस कैटेगरी का औसत ईआऱ 0.97 फीसदी है। यह आपको निवेश से अच्छा मुनाफा दिला सकता है। ईआर कम है यानी फंड हाउस आपके कम पैसे का उपयोग अपने आधिकारिक प्रबंधन खर्चों के लिए करेगा। इस म्यूचुअल फंड एसआईपी को रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने 4 स्टार रेटिंग दी है।
कितना दिया है रिटर्न
नवी लार्ज एंड मिडकैप फंड - डायरेक्ट प्लान की एसआईपी का एब्सॉल्यू रिटर्न लंबी अवधि में आकर्षक है। पिछले 1 साल में इसका एसआईपी रिटर्न 14.49 फीसदी रहा। पिछले 2 वर्षों में इसने 45.61 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं पिछले 3 वर्षों में इसने 54.11 फीसदी और पिछले 5 वर्षों में 66.5 फीसदी रिटर्न दिया है। इस फंड के एसआईपी का वार्षिक रिटर्न पिछले 2 वर्षों में 40.67 फीसदी और पिछले 3 वर्षों में 30.1 फीसदी रहा। एब्सॉल्यूट म्यूचुअल फंड रिटर्न 5 साल के लिहाज से सबसे ज्यादा है। पिछले 1 साल में 37.57 फीसदी, पिछले 2 साल में 54.97 फीसदी, पिछले 3 साल में 81.91 फीसदी और पिछले 5 साल में 110.16 फीसदी रिटर्न मिला है। यानी निवेशकों का पैसा 5 साल में इस फंड ने दोगुने से अधिक कर दिया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications