नई दिल्ली, मार्च 3। पिछले कुछ वर्षों में म्यूचुअल फंडों को चुनने के लिए उनका पिछला रिटर्न देखते हुए निवेश करने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। एएमएफआई के आंकड़ों से यह स्पष्ट है कि पिछले दो वर्षों में सेक्टर और थीम फंड्स ने पिछले दो वर्षों में करीब 50 लाख नए निवेशक खाते जोड़े, क्योंकि इनमें से कई ने ट्रिपल-डिजिट रिटर्न दिया है। रिटेल निवेशक इन योजनाओं के रिटर्न की ओर आकर्षित हुए है। यदि आप भी ऐसे फंड्स की खोज कर रहे हैं तो यह खबर आपके काफी काम आ सकती है। क्योंकि हम यहां कुछ ऐसे फंड्स की जानकारी देंगे, जिन्होंने पिछले 2 सालों में निवेशकों का पैसा तीन गुना से अधिक कर दिया है।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल टेक्नोलॉजी फंड
हमारी लिस्ट में पहला फंड है आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल टेक्नोलॉजी फंड। पिछले दो साल का आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल टेक्नोलॉजी फंड का रिटर्न करीब 278 फीसदी रहा है। इस फंड का 10 फीसदी निवेश अमेरिका की दिग्गज कंपनियों के शेयरों में हुआ है। इन कंपनियों में फेसबुक के साथ साथ माइक्रोसॉफ्ट भी शामिल है। इस फंड ने भारतीय आईटी कंपनियों में भी खूब निवेश किया है, क्योंकि ये एक टेक्नोलॉजी थीम वाला फंड है। भारत की जिन आईटी कंपनियों में इसका निवेश है उनमें हैपिएस्ट माइंड्स, माइंडट्री, केपीआईटी टेक्नोलॉजी और सोनाटा सॉफ्टेयर शामिल है। बात करें इन कंपनियों के रिटर्न की तो पिछले 2 सालों में इन्होंने 141 से 500 फीसदी तक रिटर्न दिया है।
क्वांट इंफ्रास्ट्रक्चर फंड
लिस्ट में दूसरा नाम है क्वांट इंफ्रास्ट्रक्चर फंड का। इस फंड का भी दो साल का रिटर्न 278 फीसदी रहा है। भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, अडानी पोर्ट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज और लार्सन एंड टूब्रो वे दिग्गज कंपनियां हैं, जिनके शेयरों में क्वांट इंफ्रा फंड ने पैसा लगाया है। फंड प्रबंधक ने बैंक, कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्स, ट्रांसपोर्टेशन और नॉन-फेरस मेटल क्षेत्रों पर भी ध्यान दिया है।
ये है तीसरा फंड
तीसरा फंड है आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल कमोडिटीज फंड। इस फंड का 2 साल का रिटर्न 267 फीसदी रहा है। अक्टूबर 2019 में आया ये फंड शानदार प्रदर्शन कर रहा है। फंड ने गोदावरी पावर एंड इस्पात, हिंदुस्तान ऑयल एक्सप्लोरेशन, हिन्डालको इंडस्ट्रीज, नेशनल अल्युमीनियम कंपनी और जेएसडब्ल्यू स्टील जैसी कंपनियों पर भरोसा किया है।
आदित्य बिड़ला एसएल डिजिट इंडिया फंड
दो साल में आदित्य बिड़ला एसएल डिजिट इंडिया फंड 230 फीसदी रिटर्न कामयाब देने में रहा है। अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनियों में इसने 5 फीसदी निवेश किया है। वहीं मिड और स्मॉल कैप शेयरों में इसने काफी निवेश किया है। हैपिएस्ट माइंड्स, माइंडट्री, केपीआईटी टेक्नोलॉजी, पर्सिस्टेंट सिस्टम्स और सोनाटा सॉफ्टवेयर उन भारतीय कंपनियों में हैं, जिनमें इस फंड का निवेश है।
टाटा डिजिटल इंडिया फंड
टाटा डिजिटल इंडिया फंड भी दो साल में 225 फीसदी रिटर्न देने में कामयाब रहा है। इस फंड का 79 फीसदी पैसा सॉफ्टवेयर कंपनियों में लगा हुआ है। पर इसने टेलीकॉम, इंडस्ट्रियल कैपिटल गुड्स और ट्रांसपोर्टेशन कंपनियों पर भी फोकस किया है। एम्फैसिस, पर्सिस्टेंट सिस्टम्स, माइंडट्री, एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज और विप्रो इसके पोर्टफोलियो में शामिल हैं और इन सभी कंपनियों ने बढ़िया रिटर्न दिया है। मगर जानकार कहते हैं कि बेहतर म्यूचुअल फंड चुनने के लिए अकेला फैक्टर अच्छा रिटर्न ही नहीं होना चाहिए। और भी कई चीजें हैं, जिन पर गौर करना चाहिए।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications