Mutual Fund Tips: म्यूचुअल फंड में निवेश कर ज्यादा से ज्यादा मुनाफा कमाया जा सकता है. एसआईपी म्यूचुअल फंड में निवेश करने का सबसे आसान तरीका है. एसआईपी के जरिए आप किश्तों में निवेश कर बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं. आज हम आपको म्यूचुअल फंड एसआईपी के बारे में कुछ ऐसी बातें बताने वाले हैं, जो म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए जानना बहुत जरूरी है.

म्यूचुअल फंड एसआईपी उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प है, जो ज्यादा से ज्यादा रिटर्न चाहते हैं. एसआईपी में आपको 12 फीसदी अनुमानित रिटर्न मिल जाता है. ये रिटर्न इससे ज्यादा या कम भी हो सकता है. म्यूचुअल फंड के एसआईपी में मिलने वाला रिटर्न मार्केट के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करता है.
चलिए अब उन बातों के बारे में भी जान लेते हैं, जो म्यूचुअल फंड के एसआईपी में निवेश करते वक्त ध्यान रखना चाहिए.
सही समय का ना करें इंतजार
म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेश करते वक्त लोग हमेशा सही वक्त का इंतजार करते हैं. आपको ऐसा नहीं करना है. क्योंकि जितना जल्दी आप एसआईपी में निवेश करना शुरू करेंगे, उतना ही जल्द ही आपका मोटा फंड बनकर तैयार हो जाएगा. एसआईपी में लंबे अवधि के लिए पैसा निवेश करने से आपको अच्छा फंड मिल सकता है. जितने लंबे समय के लिए आप एसआईपी में पैसा निवेश करेंगे, उतना ही बेनिफट आपको मिलेगा.
निवेश के लिए पैसा इकट्ठा करना
आपको बता दें कि म्यूचुअल फंड एसआईपी में आप मात्र 100 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं. इसलिए ज्यादा मुनाफे के लिए पैसा इकट्ठा कर और इंतजार ना करें. आप मामूली रकम जैसे 500, 1000 या 2000 रुपये निवेश कर भी अच्छा खासा पैसा बना सकते हैं. जितना लंबे समय के लिए आप पैसा निवेश करते हैं, उतना ही मुनाफा बढ़ता है.
बाजार में गिरावट की वजह से एसआईपी रोकना
आपको बाजार में हो रहें उतार-चढ़ाव पर ध्यान नहीं देना चाहिए. क्योंकि बाजार में लगातर उतार-चढ़ाव होता रहता है. ऐसे में ये अंदाजा लागाना बहुत मुश्किल हो जाता है कि कब एसआईपी में निवेश किया जाएं. इसके अलावा बाजार गिरने पर एसआईपी को बंद ना करें. क्योंकि आप ये निवेश लंबे समय के लिए कर रहे हैं.
मार्केट के हिसाब से लाभ कैलकुलेट करना
इसके अलावा सबसे बड़ी गलती लोग ये करते हैं कि मार्केट के उतार-चढ़ाव के हिसाब से अपना लाभ कैलकुलेट करने की कोशिश करते हैं. म्यूचुअल फंड एसआईपी के तहत आपका पैसा एक्सपर्ट्स द्वारा अलग-अलग जगह निवेश कर एक बेहतर पोर्टफोलियों तैयार किया जाता है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications