Mutual funds are buying shares of Suzlon Energy: सुजलॉन एनर्जी का शेयर इस वक्त म्यूचुअल फंड कंपनियों का चहेता बन गया है। सुजलॉन एनर्जी के शेयर में म्यूचुअल फंड भारी खरीदारी कर रहे हैं। आमतौर पर माना जाता है कि म्यूचुअल फंड काफी रिसर्च के बाद ही निवेश करते हैं। ऐसे में सुजलॉन एनर्जी में निवेश कमाई का संकेत दे रहा है।
अगर अगस्त 2023 में देखा जाए तो सुजलॉन एनर्जी में म्यूचुअल फंड कंपनियों का निवेश महीने दर महीने के हिसाब से करीब 357 फीसदी की बढ़ा है। पिछले महीने म्यूचुअल फंड ने सुजलॉन एनर्जी के करीब 50 करोड़ शेयर अपने निवेश खाते में बढ़ाए हैं।

जहां तक म्यूचुअल फंड कंपनियों के पास अब सुजलॉन एनर्जी के कुल शेयर की बात है तो वह बढ़कर 64.71 करोड़ शेयर हो गए हैं। जुलाई 2023 में म्यूचुअल फंड के पास 14.09 करोड़ शेयर थे। यह जानकारी एसीई एमएफ के डाटा से सामने आई है।
अगस्त 2023 तक के लेटेस्ट डाटा के अनुसार सुजलॉन एनर्जी में कुल मिलाकर 64 म्यूचुअल फंड स्कीमों ने निवेश कर रखा है। अगर इस निवेश को रुपये के हिसाब से देखा जाए तो यह कुल मिलाकर 1567 करोड़ रुपये का है।
अगस्त तक की शेयरधारिता के आंकड़ों से पता चलता है कि म्यूचुअल फंड लगातार सुजलॉन एनर्जी में खरीदारी कर रहे हैं। मार्च तिमाही में सुजलॉन एनर्जी की म्यूचुअल फंड के पास केवल 0.08% हिस्सेदारी थी। वहीं यह जून में समाप्त तिमाही में बढ़कर 0.74% हो गई थी। वहीं 14 अगस्त तक, एमएफ होल्डिंग्स सुजलॉन एनर्जी में 4.98 फीसदी हो गई है।
सुजलॉन एनर्जी का शेयर लगातार शानदार रिटर्न दे रहा है। यही कारण है कि म्यूचुअल फंड भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ा रहे हैं। एक साल में सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने करीब 176 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने अपनी अगस्त में जारी म्यूचुअल फंड रिपोर्ट में कहा कि सुजलॉन एनर्जी लगातार म्यूचुअल फंड का चहेता बना रहा है।
बंधन म्यूचुअल फंड सुजलॉन एनर्जी का सबसे बड़ा खरीदार रहा है। इस फंड हाउस ने सुजलॉन एनर्जी में अपनी हिस्सेदारी 4.4 प्रतिशत कर कर ली है। इस निवेश के लिए म्यूचुअल फंड हाउस ने 288 करोड़ रुपये का निवेश किया है। वहींएडलवाइस म्यूचुअल फंड ने 84 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं। सुजलॉन एनर्जी के शेयर में इनवेस्को म्यूचुअल फंड और फ्रैंकलिन टेम्पलटन म्यूचुअल फंड ने भी खरीदारी शुरू कर दी है।
नोट: यहां पर आंकड़े बताए जा रहे हैं, न कि यह निवेश की सलाह है। निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications