Large Cap Mutual Fund: म्युचुअल फंड में तो आजकल सभी इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं। लेकिन म्युचुअल फंड में भी कई तरह के इन्वेस्टमेंट होते हैं जिन्हें जरूरत के हिसाब से किया जा सकता है। अगर आप भी शेयर मार्केट में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो आपके पास एक्टिव और इंडेक्स लार्ज कैप म्युचुअल फंड के दो विकल्प होते हैं, इनमें से आप कोई भी एक विकल्प चुन सकते हैं। हालांकि इन्वेस्टमेंट करने से पहले आपको इन म्युचुअल फंड स्कीम के बारे में पता होना चाहिए ताकि अपने लिए आप बेस्ट प्लान चुन सकें। आज हम आपको इंडेक्स लार्ज कैप और एक्टिव म्युचुअल फंड के बारे में बताने जा रहे हैं।
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि लार्ज कैप म्युचुअल फंड वे फंड है जिन्हें बड़ी कंपनी के शेयर्स में इन्वेस्ट किया जाता है। इसमें खास तौर पर वह कंपनियां शामिल होती हैं जो निफ्टी 50 और सेंसेक्स में लिस्टेड होती है। इन कंपनियों के शेर पर मार्केट की चाल का असर स्मॉल कैप शेयर के मुकाबले कम पड़ता है। यही कारण है कि लार्ज कैप म्युचुअल फंड को काफी ज्यादा सुरक्षित माना जाता है।

लार्ज कैप म्युचुअल फंड में भी आपको इंडेक्स और एक्टिव म्युचुअल फंड का विकल्प मिलता है।
अगर बात की जाए इंडेक्स लार्ज कैप फंड की तो यह वह फंड होते हैं जिनमें सामान स्टॉक और इंडेक्स केसमान अनुपात में निवेश करके बेंचमार्क इंडेक्स को दोहराते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे की एक्टिव फंड के मुकाबले इंडेक्स फंड की फीस और खर्चा काफी कम होता है क्योंकि इसमें फंड मैनेजर के द्वारा रिसर्च एनालिसिस और ट्रेडिंग की ज्यादा जरूरत नहीं होती है। इसमें आपको ज्यादा स्टेबिलिटी मिलती है और रिटर्न भी एक समान रहता है। आने वाले अवसर का फायदा या फिर खतरे से बचने का का चांस काफी कम होता है। इसमें आपका पोर्टफोलियो डायवर्स नहीं हो सकता है।
एक्टिव लार्ज कैप फंड में फंड होते हैं, जिसे एक फंड मैनेजर के द्वारा आपके लिए मैनेज किया जाता है। एक्टिव लार्ज कैप म्युचुअल फंड में इन्वेस्टर के द्वाराजबरदस्त रिसर्च एनालिसिस और निर्णय के आधार पर निवेश किया जाता है ताकि वह अपने क्लाइंट को जबरदस्त रिटर्न दिला सके। इसमें बदलते मार्केट के आधार पर बेहतर परफॉर्म करने वाले शेयर को खरीदा जाता है और नुकसान करने वाले शहरों को बेच दिया जाता है। इसके अलावा फंड मैनेजर मार्केट की जरूरत के हिसाब से आपके पोर्टफोलियो में भी बदलाव कर सकते हैं।
आमतौर पर एक्टिव लार्ज कैप म्युचुअल फंड को इंडेक्स लार्ज कैप म्युचुअल फंड के मुकाबले ज्यादा बेहतर रिटर्न देने वाला माना जाता है। इससे एक चीज साफ हो जाती है कि एक्टिव लार्ज कैप म्युचुअल फंड में इंडेक्स लार्ज कैप म्युचुअल फंड के मुकाबले ज्यादा जोखिम भी होता है।
इसके अलावा जबरदस्त रिसर्च और एनालिसिस की वजह से एक्टिव म्युचुअल फंड में पैसे इन्वेस्ट करने पर आपको फंड मैनेजर को ज्यादा पैसे देने पड़ते हैं। वहीं अगर आपने इंडेक्स लार्ज कैप म्युचुअल फंड चुना है तो आपको अपने फंड मैनेजर को एक्टिव म्युचुअल फंड के मुकाबले कम पैसे देने होंगे।
ऐसे में अगर आप स्टेबल इनकम के साथ ज्यादा सुरक्षा चाहते हैं तो आपके लिए इंडेक्स म्युचुअल फंड सही विकल्प है।
वहीं अगर आप हाई रिटर्न पाना चाहते हैं तो आपको एक्टिव लार्ज कैप म्युचुअल फंड का रुख करना चाहिए। हालांकि इसमें जोखिम भी ज्यादा होता है।
अब अगर आप कभी भी म्युचुअल फंड खरीदते हैं तो इन बातों को ध्यान में रखकर ही निवेश करें। ताकि आप इन्वेस्टमेंट के जरिए अपने गोल को पूरा कर सकें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications