Cibil Score Myths: अगर आपने कभी लोन या क्रेडिट कार्ड लिया है, तो आप जानते होंगे की सिबिल स्कोर कितना जरूरी है. सिबिल स्कोर 300 से 900 अंक के बीच होता है. सिबिल स्कोर व्यक्ति के क्रेडिट भुगतान की क्षमता को देखकर दिया जाता है. आज हम सिबिल स्कोर से जुड़ी कई बड़ी गलतफहमियां दूर करेंगे.

खराब सिबिल स्कोर पर बैंक नहीं देती लोन
सिबिल स्कोर या क्रेडिट स्कोर काफी महत्वपूर्ण होता है. लोगों के बीच ये धारणा है कि खराब सिबिल स्कोर की वजह से बैंक लोन नहीं देता है. ये जानकारी पूरी नहीं है. दरअसल जब बैंक क्रेडिट कार्ड या लोन देता है, तो वे आपके सिबिल स्कोर को देखता है. सिबिल स्कोर किसी भी व्यक्ति की भुगतान क्षमता को दर्शाता है.
लेकिन बैंक लोने देते वक्त सिर्फ सिबिल स्कोर को ही नहीं देखता. अगर आपकी इनकम अच्छी है और आप बैंक को ये समझाने में कामयाब हो जाते है कि आप खराब सिबिल स्कोर के बावजूद लोन भुगतान सही समय पर करने के लिए सक्षम है. तो ऐसी स्थिति में बैंक लोन दे सकता है.
आप बैंक को अपनी सैलरी. सालाना बोनस या अन्य कोई इनकम सोर्स में हुई बढ़ोतरी के बारे में बता सकते हैं. इसके साथ ही ये दिखा सकते हैं कि आप लोन चुकाने के लिए पूरी तरीके से सक्षम है.
क्रेडिट कार्ड का कम इस्तेमाल करें
सिबिल स्कोर को लेकर दूसरी सबसे बड़ी गलतफहमी ये है कि क्रेडिट स्कोर बैलेंस बनाएं रखने के लिए क्रेडिट कार्ड का कम इस्तेमाल करना चाहिए, जो की पूरी जानकारी नहीं है. आपको क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल सीयूआर (CUR) रेश्यो के हिसाब से करना चाहिए. आप 30 फीसदी क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो के हिसाब से ही क्रेडिट लिमिट का इस्तेमाल करें.
मान लीजिए आपकी क्रेडिट लिमिट 10 लाख रुपये है, तो आप 3 लाख रुपये या उसे नीचे ही क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करें.
बार-बार क्रेडिट स्कोर चेक ना करें
आपने ये जरूर सुना होगी कि क्रेडिट स्कोर बार-बार चेक करने से सिबिल स्कोर खराब हो जाता है. ये धारणा भी पूरी तरह से गलत है. अगर आप सिबिल स्कोर हर महीने चेक करते है, तो आप ये पता चलता रहेगा कि आपका सिबिल स्कोर कितना है और क्या आपको इसे बढ़ाने की जरूरत है या नहीं.
बाउंस चेक होने से क्रेडिट स्कोर पर पड़ता है फर्क
चौथा सबसे बड़ी गलतफहमी ये भी है कि अगर आपका चेक बाउंस हो जाता है, तो उसे क्रेडिट स्कोर पर फर्क पड़ता है. ये पूरी तरीके से गलत है. इसका सीधा असर क्रेडिट स्कोर पर नहीं पड़ता है. इसके अलावा पांचवा है कि अगर आप एक से ज्यादा क्रेडिट कार्ड रखते हैं, तो सिबिल स्कोर खराब हो जाता है. ये भी गलत है. आप बस ध्यान रखें की अपनी लिमिट के हिसाब से 30 फीसदी से नीचे ही क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करें.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications