नई दिल्ली, दिसंबर 6। शेयर बाजार में ढेर सारे ऐसे शेयर हैं, जिन्होंने निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। हालांकि एक दिन या एक महीने में नहीं हुआ है। लेकिन इन शेयरों ने करोड़पति बनाने में बहुत ज्यादा समय भी नहीं लिया है। इस दौरान शेयर बाजार में गिरावट और तेजी दोनों ही दौर आए और चले गए। लेकिन इन शेयरों ने रेट में आए उतार चढ़ाव के बाद भी अंत में निवेशकों को करोड़पति बना दिया है।
आइये इन अच्छे शेयरों के नाम जानते हैं। साथ ही यह भी किस शेयर ने कितने समय में करोड़पति बनाया है।
इस लिस्ट में पहला नाम है वैभव ग्लोबल लिमिटेड
निवेशकों को करोड़पति बनाने वाला पांचवां शेयर है वैभव ग्लोबल लिमिटेड का। इस शेयर ने भी निवेशकों को 11 साल में कई करोड़ रुपये का मालिक बना दिया है। वैभव ग्लोबल लिमिटेड के शेयर का रेट दिसंबर 2010 में करीब 50 रुपये था। वहीं आज यानी 6 दिसंबर को इस शेयर का रेट 510.95 रुपये है। इस प्रकार 11 साल में इस शेयर ने निवेशकों का पैसा कई गुना कर दिया है। अगर किसी निवेशक ने दिसंबर 2010 में इस शेयर में 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू आज 11 साल बाद करीब 16 करोड़ रुपये हो गई है।
आइये अब जानते हैं दूसरे शेयर के बारे में
दूसरा शेयर है अवंती फीड्स का
निवेशकों को करोड़पति बनाने वाला दूसरा मल्टीबैगर शेयर है अवंती फीड्स का। इस शेयर ने भी निवेशकों का पैसा काफी तेजी से बढ़ाया है। अवंती फीड्स के शेयर का रेट अप्रैल 2010 में करीब 60 रुपये का था। वहीं अवंती फीड्स का रेट आज यानी 6 दिसंबर 2021 को 527.20 रुपये के रेट पर बंद हुआ है। इस प्रकार यह शेयर 11 साल में करीब 338 गुना हो गया है। ऐसे में अगर किसी निवेशक ने इस शेयर में 60 रुपये रुपये के रेट पर आज से 11 साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू अब 3.38 करोड़ रुपये हो गई है।
आइये अब जानते हैं एक और शानदार शेयर के बारे में
तीसरा शेयर है एस्ट्रल लिमिटेड का
एस्ट्रल लिमिटेड के शेयर ने भी लोगों को करीब 11 साल में ही करोड़पति बना दिया है। एस्ट्रल लिमिटेड का शेयर भी मल्टीबैगर साबित हुआ है। एस्ट्रल लिमिटेड के शेयर ने लगभग हर साल 64 फीसदी का रिटर्न और अंत के एक साल में करीब 100 फीसदी का रिटर्न दिया है। एस्ट्रल लिमिटेड के शेयर का रेट अप्रैल 2010 में करीब 12 रुपये का था। वहीं एस्ट्रल लिमिटेड के शेयर का रेट आज यानी 6 दिसंबर 2021 को बढ़कर 2202.05 रुपये हो गया है। अगर किसी निवेशक ने इस शेयर में आज से 11 साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू अब 79 करोड़ रुपये हो गई है।
आइये अब जानते हैं एक और शानदार शेयर के बारे में
चौथा शेयर है दीपक नाइट्राइट का
दीपक नाइट्राइट के शेयर ने भी निवेशकों को बहुत अमीर बनाया है। आज से 11 साल पहले यानी अक्टूबर 2010 में दीपक नाइट्राइट के शेयर का रेट करीब 18 रुपये का था। वहीं इस शेयर की कीमत 2021 के शुरू में करीब 988 रुपये थी। वहीं आज यानी 6 दिसंबर 2021 को इस शेयर का रेट 2252.25 रुपये का हो गया है। इस प्रकार इस शेयर ने केवल एक साल में निवेशकों का पैसा दोगुने से ज्यादा कर दिया है। वहीं बीते 11 साल में दीपक नाइट्राइट के शेयर का रेट 18 रुपये से बढ़कर 2252 रुपये से ज्यादा हो गया है। ऐसे में अगर किसी निवेशक ने इस शेयर में आज से 11 साल पहले 18 रुपये के रेट पर 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू इस वक्त 17 करोड़ रुपये हो गई है।
आइये अब जानते हैं एक और शानदार शेयर के बारे में
पांचवां शेयर है बजाज फाइनेंस का
बजाज फाइनेंस का शेयर बाकई मल्टीबैगर साबित हुआ है। इस शेयर ने निवेशकों को महज 10 साल में ही करोड़पति बना दिया है। बजाज फाइनेंस के शेयर का रेट नवंबर 2011 में करीब 65 रुपये का था। वहीं अगर इससे थोड़ा और पहले यानी अप्रैल 2010 में देखेंगे तो यह शेयर करीब 40 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। वहीं यह शेयर आज यानी 6 दिसंबर 2021 को 6951.75 रुपये के रेट पर बंद हुआ है। इस प्रकार बजाज फाइनेंस के शेयर का रेट बीते करीब 10 साल में 100 गुना से ज्यादा बढ़ा है। ऐसे में अगर किसी निवेशक ने बजाज फाइनेंस के शेयर में आज से 11 साल पहले 40 रुपये के स्तर पर इसमें 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू अब 1.69 करोड़ रुपये हो गई है।
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications