नई दिल्ली, सितंबर 5। पिछले महीने गोल्ड लोन नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (एनबीएफसी) मुथूट्टू मिनी फाइनेंसर्स लिमिटेड ने सुरक्षित और असुरक्षित नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर (एनसीडी) का एक पब्लिक इश्यू लॉन्च किया था। इस डिबेंचर इश्यू में आपके पास निवेश करने के लिए सिर्फ 9 सितंबर तक का समय है। यानी ऑफर के सिर्फ 4 दिन बाकी हैं। बता दें कि इस इश्यू में एनसीडी पर निवेशकों को 10.47 फीसदी सालाना ब्याज मिलेगा। यही मुथूट्टू मिनी फाइनेंसर्स के इश्यू की सबसे अहम खासियत है। आपको इतना ब्याज किसी बैंक या पोस्ट ऑफिस की एफडी, आरडी या बचत योजना में नहीं मिलेगा।
कितना पैसा जुटाएगी मुथूट्टू मिनी फाइनेंसर्स
मुथूट्टू मिनी फाइनेंसर्स इस एनसीडी इश्यू से 250 करोड़ रु तक जुटा सकती है। इश्यू का बेस प्राइस 125 करोड़ रु है, जबकि इससे अधिक आवेदन मिलने पर कंपनी और 125 करोड़ रु जुटा सकती है। मगर ध्यान रहे कि केयर रेटिंग्स द्वारा इस इश्यू को स्टेबल आउटलुक के साथ बीबीबी+ रेटिंग दी गयी है। विशेषज्ञों के अनुसार ये इश्यू एए या एए+ रेटिंग से नीचे है, इसलिए यह लोन क्रेडिट कैटेगरी में आता है।
सिक्योर्ड और अनसिक्योर्ड डिबेंचर
कंपनी ने कहा कि सिक्योर्ड एनसीडी का हिस्सा 200 करोड़ रु तक और अनसिक्योर्ड एनसीडी का हिस्सा 50 करोड़ रु तक है। सुरक्षित या सिक्योर्ड एनसीडी वे होते हैं जो एनसीडी जारी करने वाली कंपनी द्वारा समर्थित होते हैं। वहीं जैसा कि नाम से पता चलता है, अनसिक्योर्ड एनसीडी वे होते हैं जिन पर कंपनी की तरफ से बकाया राशि चुकाने की गारंटी नहीं होती।
कितने समय के लिए होगा निवेश
मुथूट्टू मिनी फाइनेंसर्स ने जो एनसीडी जारी किए हैं, 480 दिन, 24 महीने, 42 महीने, 50 महीने, 66 महीने और 84 महीने की अवधि के हैं। इन पर आपको 9.11 फीसदी से 10.47 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है। इश्यू में एनसीडी का मूल्य प्रति 1,000 रु है और एनसीडी को बीएसई लिमिटेड पर लिस्ट करने का प्रस्ताव रखा गया है।
किसलिए इस्तेमाल करेगी पैसा
कंपनी के अनुसार इश्यू से मिलने वाले पैसे का उपयोग आगे उधार देने, फाइनेंसिंग और मूलधन के पुनर्भुगतान / पूर्व भुगतान के लिए और कंपनी के उधार पर ब्याज (कम से कम 75%) के लिए किया जाएगा। शेष (25% तक) सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों पर खर्च होगा। जानकारों के अनुसार कंपनी द्वारा ऑफर की जा रही ब्याज दर बहुत आकर्षक है, मगर केवल उन निवेशकों के लिए है जो उच्च जोखिम लेना चाहते हैं या ले सकते हैं।
कम से कम निवेश कितना
एनसीडी बॉन्ड का फेस वैल्यू 1000 रुपये है। आपको न्यूनतम निवेश 10 बॉन्डों के लिए करना होगा। यानी आपको कम से कम 10,000 रुपये का निवेश करना होगा। इसके बाद आप 1 बॉन्ड के गुणकों में निवेश कर सकते हैं। एनसीडी पहले आओ पहले पाओ के आधार पर आवंटित किये जाएंगे। इसलिए इस इश्यू ड्यू डेट से पहले भी बंद किया जा सकता है। यदि बंद करने की तारीख से पहले ओवरसब्सक्राइब हुआ तो कंपनी ऐसा कर सकती है। अपने गोल्ड लोन व्यवसाय के अलावा, मुथूट्टू मिनी माइक्रोफाइनेंस लोन, डिपॉजिटरी पार्टिसिपेंट्स, मनी ट्रांसफर, इंश्योरेंस ब्रोकिंग, पैन कार्ड से संबंधित और ट्रैवल एजेंसी सेवाएं ऑफर करती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications