नई दिल्ली, सितंबर 2। एक तरफ एनडीटीवी पर मालिकाना कह की लड़ाई चल रही है, वहीं दूसरी तरफ निवेशकों की मौज हो गई है। जिन निवेशकों ने आज से केवल एक माह पहले ही एनडीटीवी का शेयर खरीदा होगा, उनका निवेश करीब दोगुना हो चुका है। एनडीटीवी आजकल मालिकाना हक की लड़ाई में उलझा हुआ है। अदानी समूह एनडीटीवी का अधिग्रहण करना चाह रहा है, और एनडीटीवी इसके विरोध में है। इस बात का फैसला क्या होगा, यह तो समय बताएगा, लेकिन निवेशकों की इस वक्त मौज ही मौज है।
14 साल बाद फिर 500 रुपये के पार निकला एनडीटीवी का शेयर
एनडीटीवी का एक समय पर शेयर बाजार का काफी पसंददीदा शेयर था। उस वक्त यानी आज से करीब 14 साल पहले यह शेयर 500 रुपये के ऊपर ट्रेड करता था। 4 जनवरी 2008 को एनडीटीवी का शेयर 512 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। लेकिन इसके बाद से यह शेयर लगातार नीचे ही आता रहा। अब अचानक यह शेयर तेजी से ऊपर भागा है, और 14 साल के हाई के साथ आज एनएसई में 519.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है।
जानिए एक साल का न्यूनतम और उच्चतम स्तर
एनडीटीवी का शेयर एनएसई पर आज करीब 25 रुपये की तेजी के साथ 519.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं इस शेयर का एनएसई पर एक साल का न्यूनतम स्तर 71.70 रुपये का रहा है। इसके अलावा एनएसई पर इस शेयर का उच्चतम स्तर 519.80 रुपये का है। वहीं बीएसई पर इस शेयर का एक साल का न्यूनतम स्तर 72.00 रुपये का रहा है। और बीएसई पर एक साल का उच्चतम स्तर 515.10 रुपये का रहा है।
जानिए कैसे 1 माह में पैसा हो गया दोगुना
एनडीटीवी के शेयर पर पिछले 7 ट्रेडिंग दिनों से लगातार अपर सर्किट लग रहा है। इस शेयर पर अपर सर्किट 5 फीसदी का है। यानी यह शेयर एक दिन में या तो 5 फीसदी ऊपर जा सकता है या नीचे जा सकता है। और यह शेयर लगातार पिछले 7 ट्रेडिंग दिनों से अपर सर्किट पर ही है। आज भी इस शेयर में अपर सर्किट लगा है। इस अपर सर्किट की मदद से यह शेयर एक माह में करीब 97 फीसदी का फायदा करा चुका है।
More From GoodReturns

PropShare Celestia: क्या 10 लाख लगाकर मिलेगा मोटा मुनाफा?

Share Market Update: सीजफायर से शेयर बाजार में पैसा बरसा! सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI का फैसला: क्या अब FD छोड़कर SIP में लगाएं पैसा?

सोने की कीमतों में गिरावट, क्या निवेश का यही है सही मौका?

FD, RD या SIP: बाजार की हलचल में पैसा कहां लगाएं?

RBI पॉलिसी का असर: FD या SIP, कहां सुरक्षित है पैसा?

RBI पॉलिसी के बाद निवेश: FD या SIP, कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा?

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

RBI पॉलिसी मीटिंग: क्या आपकी EMI और FD पर पड़ेगा असर?



Click it and Unblock the Notifications