नई दिल्ली। कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन लगाया गया था। इसके चलते देश भर में सभी कारोबारी गतिविधियां ठप हो गई थीं। ऐसे में लोगों को अपना लोन पटाने में दिक्क्त का सामना करना पड़ रहा था। इस दिक्कत को देखते हुए आरबीआई ने लोन की किस्तें स्थगित कर दी थीं। बाद में इस बात पर विवाद पैदा हुआ कि जिन 6 माह तक लोन की किस्त को स्थगित किया गया था, उस दौरान का लोन पर ब्याज पर ब्याज कौन पटाएगा। आखिर में यह मामला सुप्रीम कोर्ट गया और केन्द्र सरकार ब्याज पर ब्याज का पैसा पटाने के लिए तैयार हो गई। केन्द्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह 2 करोड़ रुपये तक के लोन पर ब्याज पर ब्याज का भुगतान खुद करेगी। लेकिन इसमें अब कुछ अंदर की जानकारियां सामने आ रही हैं। इसके अनुसार 2 करोड़ रुपये तक के सभी लोन इस लोन मोरेटोरियम राहत पैकेज का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप भी चेक लें कि आपको इस राहत पैकेज का फायदा मिलेगा या नहीं।
केवल इन लोगों को मिलेगा फायदा
सरकार और आरबीआई की तरफ से दी जानकारी के अनुसार यह राहत एमएसएमई लेान, शिक्षा कर्ज, हाउसिंग, कंज्यूमर ड्यूरेबल, ऑटोमोबाइल और कोई खपत जैसे आइटम पर लोन है, तो उस पर यह राहत पैकेज लागू होगा। इसमें पर्सनल लोन, क्रेडिट कार्ड भी शामिल हैं। सरकार ने बाद में एक सवाल-जवाब का सेट जारी कर स्पष्ट किया है कि अगर किसी के पास 1.20 करोड़ का हाउसिंग लोन है, 80 लाख का एजुकेशन लोन है और 30 लाख का ऑटो लोन है, तो उसका कुल लोन 2 करोड़ ही माना जाएगा। इसी आधार पर लोन मोरेटोरियम राहत पैकेज का फायदा मिलेगा।
लेकिन इन लोन लेने वालों को नहीं मिलेगा फायदा
सरकार ने अपने सवाल-जवाब के सेट में साफ किया है कि अगर आपने फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी), शेयर्स और बांड्स के बदले में लोन लिया है तो इस एक्स ग्रेशिया का फायदा नहीं मिलेगा। यह कर्ज सरकार की राहत की स्कीम से बाहर है। इसके अलावा इस स्कीम का फायदा उन लोगों को भी नहीं मिलेगा, जिनके लोन अकाउंट 31 मार्च के पहले से ही एनपीए चल रहे होंगे।
किस दौरान के लोन पर मिलेगा फायदा
सरकार और आरबीआई ने लोन मोरेटोरियम के तहत राहत के लिए 1 मार्च 2020 से 31 अगस्त 2020 के बीच की अवधि को माना है। यानी इसी दौरान के 2 करोड़ रुपये तक के लोन पर यह राहत मिलेगी। वहीं अगर किसी ने इस लोन मोरेटोरियम का लाभ नहीं लिया है, और उसने अपने कर्ज की पूरी किस्त चुकाई है तो उसको ब्याज पर ब्याज और साधारण ब्याज के बीच का जो फर्क होगा, वह कैश के रूप में मिलेगा। यह पैसा बैंक अपने आधार पर गणना करके आपके बैंक खाते में डाल देगा।
बिना आवेदन के मिलेगा इस योजना का लाभ
जहां तक लोन मोरेटोरियम राहत पैकेज मिलने की बात है तो इसके लिए आपको कोई आवेदन नहीं करना है। बैंक अपने आप ही आपके लोन पर ब्याज की गणना कर पैसा आपके खाते में डाल देंगे। सरकार के अनुसार चक्रवृद्धि ब्याज (ब्याज पर ब्याज) और साधारण ब्याज के तहत जो स्कीम शुरू की गई है, उसका फायदा उसी को दिया जाएगा जिसके लोन पर कोई ओवरड्यू पेमेंट न हो।
इस विषय में पूरी जानकारी के लिए पढ़े सवाल जबाव का सेट
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications