UPI Payment Without bank account: भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम यानी NPCI जल्द हीएक ऐसी अनोखी सर्विस लॉन्च करने वाली है. जिसके जरिए कोई भी व्यक्ति बिना बैंक अकाउंट के यूपीआई पेमेंट कर पाएगा. इस सर्विस को एनपीसीआई (NPCI) ने Delegated Payment System का नाम दिया है. चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

UPI Payment का फायदा उठाने के लिए आपको बैंक अकाउंट की जरूरत पड़ती है. लेकिन एनपीसीआई एक खास सर्विस लाने वाली है, जिसके जरिए आप बिना बैंक अकाउंट के भी पेमेंट कर पाएंगे. दरअसल इस नए सर्विस के जरिए व्यक्ति अपने परिवार के सदस्य का यूपीआई आईडी का इस्तेमाल कर सकता है.
यह भी कह सकते हैं कि आपके परिवार के लोग आपकी सहमति से UPI अकाउंट का इस्तेमाल कर पाएंगे. यह सुविधा उन लोगों के लिए अच्छी है, जिनका अभी डेबिट कार्ड नहीं है और ना ही कोई बैंक अकाउंट है. ऐसा व्यक्ति अपने परिवार के सदस्य का यूपीआई आईडी इस्तेमाल कर सकते हैं.
दूसरे शब्दों में कहे इस सर्विस में बैंक अकाउंट एक ही होगा, लेकिन कई लोग उसके UPI आईडी का इस्तेमाल लेनदेन के लिए कर पाएंगे.
यूपीआई यूजर्स को मिलेगी NPCI से नोटिफकेशन
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक जब भी यह सुविधा लॉन्च होगी, यूपीआई यूजर्स के पास एक नोटिफिकेशन आएगी. जिसमें यह पूछा जाएगा कि क्या आप किसी और के लिए अपने सेविंग अकाउंट से UPI सेट करना चाहेंगे? जैसे ही यूजर 'Delegated Payment' की सुविधा को चुनता है. उसके बाद यूजर से उसका नंबर, आधार कार्ड आदि जैसे डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए मांगे जाएंगे. वेरिफिकेशन होने के बाद आप यह तय कर सकते है कि कितनें लोगों को आपको अपने यूपीआई से जोड़ना है.
इसके अलावा आप यह भी तय कर पाएंगे कि जोड़ा गया व्यक्ति अकाउंट से कितनी राशि निकाल सकता है. हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है कि कितने लोग एक मुख्य UPI ID और सेविंग अकाउंट से 'Delegated Payments' की सुविधा ले सकते हैं.
वहीं यूपीआई आईडी से जोड़ा गया व्यक्ति ऐप डाउनलोड करने के बाद उसे प्राइमरी यूजर का अप्रूवल लेना होगा. जिसके बाद वे UPI का इस्तेमाल कर सकता है.
यह संभावना जाताई जा रही है कि Delegated Payment System आने के बाद पेमेंट्स में 25-30% तक की बढ़ोतरी होगी. यह सर्विस ग्रामीण लोगों के लिए काफी अच्छी है. खासकर गांवों और दूर-दराज़ के क्षेत्रों में रहने वाले बुजुर्गों व बच्चों के लिए, जिनका खुद का बैंक अकाउंट नहीं होती है, उनके यह काफी उपयोगी होने वाला है.
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications