Take the resolution of financial freedom on 15th August: 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ था, लेकिन शायद अभी भी देश की काफी बड़ी आबादी आर्थिक रूप से आजाद नहीं हो पाई है। ऐसे में जरूरी है कि इस 15 अगस्त को ऐसा संकल्प लिया जाए, जिससे जल्द ही आप आर्थिक रूप से आजाद हो सकें।
यह काम कठिन नहीं है, लेकिन इसके लिए जरूरत अच्छे संकल्प की है। पैसा कम होना दिक्कत नहीं है, बल्कि उसका सही निवेश न होना दिक्कत है। ऐसे में जरूरी है कि आज छुट्टी का लाभ लेते हुए अपने लिए कुछ जरूरी कदम उठाएं जाएं।

सबसे पहले अपनी वित्तीय स्थिति पर नजर डालें फिर आगे की जरूरतों का हिसाब लगाएं। जैसे अगर आपकी कमाई इस समय 50,000 रुपये महीना है, और आपकी उम्र 30 साल है। ऐसे में आपको कार से लेकर घर और रिटायरमेंट तक की योजना अभी से बना लेना चाहिए।
समय ज्यादा होने के चलते आप कम निवेश में भी आसानी से अपने गोल पूरा कर सकते हैं। इसको एक क्रम में किया जा सकता है। क्योंकि रिटारयमेंट 60 साल में होता है, ऐसे में आप 1000 रुपये महीने रिटारयमेंट के नाम पर जमा करना शुरू करें। हर साल कमाई बढ़ती है, तो इस 1000 रुपये के निवेश पर हर साल 20 फीसदी की बढ़त करते जाएं। इस प्रकार से आप देखेंगे कि इस 1000 रुपये से शुरू किए निवेश से आपके रिटारयमेंट के लिए करीब 3.30 करोड़ रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। यहां पर माना गया है कि आप म्यूचुअल फंड में निवेश कर रहे हैं और रिटर्न 12 फीसदी मिल रहा है। 12 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न देने वाली स्कीमों का डिटेल इस खबर के अंत में दिया जा रहा है।
अब करते हैं कार की प्लानिंग। कार खरीदने के दो तरीके हो सकते हैं। एक लोन लेकर कार खरीदी जाए और ब्याज दिया जाए। दूसरा निवेश कर कार खरीदी जाए और रिटर्न पाया जाए। अगर हर माह 5000 रुपये से निवेश शुरू किया जाए और इसमें हर साल 30 फीसदी का इजाफा किया जाए तो कार के लिए 5 साल में करीब 7 लाख रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। यह निवेश भी म्यूचुअल फंड में किया जा सकता है। यहां पर 5 साल में आप 5 लाख रुपये जमा करेंगे और करीब रिटर्न के रूप में मिलेगा।
रही मकान की बात तो इसके लिए आप अगर हर माह 6000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं। अगर इस निवेश में हर साल 25 फीसदी की बढ़त की जाए तो 10 साल में आपके पास करीब 35 लाख रुपये और 15 साल में करीब सवा करोड़ रुपये का फंड तैयार हो जाएगा।
इस प्रकार से आप देख सकते हैं कि हर माह 12,000 रुपये से निवेश शुरू करके आराम से सभी सपने पूरे किये जा सकता हैं। इसके अलावा लोन लेने का झंझट भी नहीं रहेगा।
अब जानिए टॉप 5 म्यूचुअल फंड स्कीमों का रिटर्न
यहां पर टॉप 5 म्यूचुअल फंड स्कीमों का 5 साल का हर साल मिला रिटर्न बताया जा रहा है। सभी स्कीमों का रिटर्न औसतन हर साल 12 फीसदी से करीब डबल का रहा है।
- क्वांट स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम : 29.06 प्रतिशत
- क्वांट इंफ्रास्ट्रक्चर म्यूचुअल फंड स्कीम : 25.05 प्रतिशत
- एक्सिस स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम : 23.76 प्रतिशत
- क्वांट मिड कैप म्यूचुअल फंड स्कीम : 23.63 प्रतिशत
- क्वांट एक्टिव म्यूचुअल फंड स्कीम : 23.33 प्रतिशत
नोट: यहां पर रिटर्न की गणना 15 अगस्त की इन स्कीमों की एनएवी के आधार पर की गई है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications