नई दिल्ली, सितंबर 24। शेयर बाजार में बहुत सारे शेयर हैं। उनमें से अपने लिए सटीक और मुनाफा कराने वाला शेयर चुनना कोई आसान काम नहीं है। मगर यदि आप कोई अच्छा सा शेयर चुन लें तो एक ही शेयर आपको अमीर बनाने के लिए काफी है। एक ही शेयर आपको समय के साथ करोड़पति बना सकता है। यहां हम आपको एक ऐसे ही शेयर की जानकारी देंगे, जो निवेशकों के मात्र 11 हजार रु को 1 करोड़ रु से अधिक बना चुका है।
ये है वो शेयर
हम बात कर रहे हैं संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल लिमिटेड (एसएमआईएल) की। एसएमआईएल का शेयर करीब 23 सालों में काफी तगड़ा रिटर्न देने वाला शेयर रहा है। ये स्टॉक एनएसई पर 1 जनवरी 1999 को 0.12 रु पर था, जबकि बीते शुक्रवार को यह 118.30 रु पर बंद हुआ। इस शेयर ने इस दौरान लगभग 98,483.33 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। यानी इसने निवेशकों का पैसा करीब 985 गुना कर दिया। इससे निवेशकों के मात्र 11000 रु 1 करोड़ रु से अधिक बन गए हैं और वे मालामाल हो गए।
10 साल का रिटर्न
28 सितंबर 2012 को यह शेयर 29.45 रु पर था, जबकि अब यह 118.30 रु पर है। इस शेयर ने इस दौरान लगभग 301.70 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की। इससे यानी इसने निवेशकों का पैसा बीते 10 सालों में 4 गुना से अधिक कर दिया और उनके 1 लाख रु 4 लाख रु से अधिक बन गए।
5 साल में नुकसान
ये शेयर केवल फायदा नहीं बल्कि नुकसान कराने वाला भी रहा है। 5 साल में इसने 47.25 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया है। 1 साल में यह शेयर 49.34 फीसदी फिसल चुका है। 2022 में अब तक यह 47.39 फीसदी गिर चुका है। 6 महीने में यह 12.79 फीसदी और 1 फीसदी 5.28 फीसदी गिर जाएगा। 5 दिन में यानी बीते कारोबारी हफ्ते में यह करीब 4 फीसदी गिरा।
कितनी है मार्केट कैपिटल
कंपनी की मार्केट कैपिटल 53,443 करोड़ रु है। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 257.80 रु और निचला स्तर 112 रु रहा है। अब ये कंपनी बोनस शेयर भी देने जा रही है। संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल लिमिटेड के बोर्ड ने बोनस शेयर इश्यू के लिए शेयरधारकों की पात्रता का पता लगाने के लिए 1: 2 के अनुपात (हर 2 शेयरों के मुकाबले 1 बोनस शेयर) में बोनस शेयर जारी करने की रिकॉर्ड तारीख की घोषणा की है। कंपनी द्वारा बोनस शेयर जारी करने के हकदार शेयरधारकों की पात्रता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कंपनी ने बुधवार, 5 अक्टूबर, 2022 को 'रिकॉर्ड तिथि' के रूप में निर्धारित किया है।
क्या है बिजनेस
संवर्धन मदरसन (पहले मदरसन सुमी सिस्टम्स लिमिटेड के नाम से जानी जाती थी) यात्री कारों के लिए वायरिंग हार्नेस, प्लास्टिक घटकों और रियरव्यू मिरर का एक भारतीय निर्माता है। कंपनी की स्थापना 1986 में एक जापानी कंपनी के साथ संयुक्त उद्यम (जॉइंट वेंचर या जेवी) के रूप में की गई थी, ताकि भारतीय निर्मित सुजुकी कारों के लिए वायरिंग हार्नेस का उत्पादन किया जा सके। 1975 में, विवेक चंद सहगल और उनकी माँ ने सिल्वर ट्रेडिंग व्यवसाय के रूप में मदरसन ग्रुप की स्थापना की।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications