नई दिल्ली, फरवरी 19। ज्यादातर वे लोग जो परंपरागत निवेश विकल्पों (एफडी, पोस्ट ऑफिस स्कीम आदि) में पैसा लगाना पसंद करते हैं, वे शेयरों से बचते हैं। इसकी एक ही बड़ी वजह है और वो है जोखिम। शेयर बाजार में जोखिम है। पर इसके मुकाबले ज्यादा रिटर्न आपको कहीं नहीं मिलेगा। दूसरी बात कि यहां पैसा डबल होने में ज्यादा समय नहीं लगता। मगर शर्त यह है कि आपके पास इतनी जानकारी होनी चाहिए कि आप बढ़िया शेयर चुन सकें। यदि आपके पास जानकारी न हो तो आप एक्सपर्ट्स की सलाह के अनुसार शेयर चुन सकते हैं। हम आपको यहां एक ऐसे ही शेयर की जानकारी देंगे, जो शॉर्ट टर्म में पैसा डबल से अधिक कर सकता है। इस शेयर को एक्सपर्ट ने खरीदने की सलाह दी है।
कौन सा है शेयर
जिस शेयर की हम यहां बात करने जा रहे हैं वो है विकास ईकोटेक। ये एक स्मॉल कैप यानी पेनी स्टॉक है, जिसकी रेट भी कम है और कंपनी की मार्केट कैपिटल भी काफी कम है। इस शेयर के लिए जानकारों का अनुमान है कि यह शेयर 2022 में मल्टीबैगर साबित हो सकता है। मल्टीबैगर का मतलब होता है पैसा कई गुना करने वाला शेयर।
अभी कितना है रेट
शुक्रवार को विकास ईकोटेक का शेयर 4.85 फीसदी की गिरावट के साथ 4.90 रु पर बंद हुआ। ये गुरुवार के 5.15 रु के बंद भाव के मुकाबले सुबह 4.90 रु पर ही खुला था और आखिर में इसी रेट पर बंद हुआ। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 6.90 रु और निचला स्तर 1 रु रहा है। कंपनी की मार्केट कैपिटल केवल 561.73 करोड़ रु है। आगे जानिए ये कहां तक जा सकता है।
दोगुने से अधिक कर सकता है पैसा
एक जानकार के अनुसार विकास ईकोटेक का शेयर शॉर्ट टर्म में 11.60 रु तक जा सकता है। जबकि इस समय शेयर का रेट 4.90 रु पर है। यानी ये शेयर आराम से 2-3 महीनों में 136 फीसदी के आस पास का रिटर्न दे सकता है। इस तरह निवेशकों का पैसा बहुत जल्द दोगुने से अधिक हो सकता है। एक्सपर्ट के अनुसार टेक्निकल तौर पर ये शेयर बुल ट्रेंड जोन में है।
कितना है स्टॉपलॉस
मगर आपको इस शेयर में स्टॉपलॉस रखना होगा। एक जानकार के अनुसार विकास ईकोटेक के शेयर के लिए 4.40 रु का स्टॉपलॉस है। स्टॉपलॉस का मतलब है कि यदि ये शेयर इस लेवल तक गिरता है तो आप घाटा उठा कर निकल जाएँ। वैसे विकास ईकोटेक के आराम से 10-12 रु तक जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। 2022 में ये अच्छा रिटर्न दे सकता है।
कैसे रहे वित्तीय नतीजे
बीएसई पर कम से कम 23 स्मॉल-कैप कंपनियां अक्टूबर-दिसंबर 2021 की तिमाही में शुद्ध लाभ और ग्रॉस सेल्स में 100 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज करने में सफल रही हैं। शुद्ध लाभ में 22,753 प्रतिशत की जोरदार उछाल के साथ विकास ईकोटेक सूची में टॉप पर रही। वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 3.43 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 0.02 करोड़ रुपये रहा था। इसी तिमाही के दौरान कंपनी की ग्रॉस सेल्स 165.05 प्रतिशत बढ़कर 75.26 करोड़ रुपये हो गई।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications