नई दिल्ली, फरवरी 19। ट्रेंट लिमिटेड एक भारतीय रिटेल कंपनी है, जो टाटा ग्रुप का हिस्सा है और मुंबई में स्थित है। 1998 में शुरू हुई ट्रेंट वेस्टसाइड, एक रिटेल चेन, और लैंडमार्क, एक बुकस्टोर चेन सहित भारत में विभिन्न लोकेशनों पर में ईंट और मोर्टार स्टोर की चेन ऑपरेट करती है। ट्रेंट के पास कई बड़े ब्रांड्स हैं, जिनमें वेस्टसाइड, जूडियो और जारा शामिल हैं। बात करें कंपनी के शेयर की तो यह एक बढ़िया शेयर है। बीएसई के अनुसार ट्रेंट की मार्केट कैपिटल 37,208.87 करोड़ रु है। बता दें कि अनुमान है कि ट्रेंट का शेयर आगे तगड़ा रिटर्न दे सकता है।
कितना होगा मुनाफा
ट्रेंट के शेयर का 52 हफ्तों का शिखर 1,211.95 रु रहा है, जबकि इसी अवधि का निचला स्तर 689.15 रु रहा है। इस समय कंपनी का शेयर 1046.70 रु पर है। शुक्रवार को यह 1.45 फीसदी लुढ़क कर इसी भाव पर बंद हुआ था। पर एक ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने ट्रेंट के शेयर के लिए 1330 रु का टार्गेट रखा है। इस टार्गेट के हिसाब से यह मौजूदा स्तर से 27 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है।
4 लाख रु को 5 लाख रु
ट्रेंट के शेयर के लिए 1330 रु का टार्गेट 12 महीनों का है। यानी 12 महीनों की अवधि में यह शेयर 4 लाख रु के 5 लाख रु बना सकता है। बता दें कि ट्रेंट का फैशन सेगमेंट में बिजनेस काफी तगड़ा है। इसका वैल्यू फैशन कॉन्सेप्ट जूडियो पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए अच्छी कीमतों पर फैशन प्रोडक्ट की पेशकश करता है। ट्रेंट का फ्लैगशिप कंसेप्ट वेस्टसाइड महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के लिए ब्रांडेड फैशन एपेरल, जूते और एसेसरीज के साथ-साथ घरेलू सामान और सजावट के प्रोडक्ट्स पेश करता है।
दिग्गज निवेशक ने किया निवेश
आपको बता दें कि शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला हैं। मगर राधाकिशन दमानी उनके भी गुरू कहे जाते हैं और दमानी ने भी ट्रेंट में निवेश किया हुआ है। दमानी के पास ट्रेंट की कुल 1.5 फीसदी हिस्सेदारी है। जी बिजनेस की एक रिपोर्ट के अनुसार उनके पास ये शेयर लंबे समय से है। दमानी के पास ट्रेंट के 5,421,131 शेयर हैं। 18 फरवरी के भाव पर इन शेयरों की कुल वैल्यू 576.2 करोड़ रुपये रही।
ट्रेंट के नतीजे
नोएल टाटा की अध्यक्षता वाली ट्रेंट ने हाल ही में दिसंबर 2021 तिमाही के लिए नतीजे पेश किए थे। इसका स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ 79 प्रतिशत की उछाल के साथ 199 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 111 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इसकी स्टैंडअलोन इनकम 85 प्रतिशत बढ़ कर 1,441 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 779 करोड़ रुपये थी। इसके फैशन आउटलेट वेस्टसाइड ने तिमाही के लिए 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की इनकम दर्ज की, जिसमें साल-दर-साल 49 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
शेयर का रिटर्न
ट्रेंट के शेयर का 6 महीनों का रिटर्न 16.55 फीसदी, 1 साल का रिटर्न 28.09 फीसदी और 5 साल का रिटर्न 332.55 फीसदी रहा है। इसका 2 साल का रिटर्न 34.75 फीसदी रहा है। वहीं ट्रेंट के शेयर ने एक साल में 31.70 फीसदी मुनाफा कराया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications