
PM Jan dhan yojana: आमतौर पर कई बार अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाती है। ऐसे में दूसरों से मांगना पड़ता है। लेकिन अगर आपके पास प्रधानमंत्री जन धन अकाउंट हैं, तो आराम से 10,000 रुपये तक तुरंत पाया जा सकता है। इसके अलावा भी प्रधानमंत्री जन धन अकाउंट में कुछ और भी फायदे मिलते हैं।
प्रधानमंत्री जन धन अकाउंट से कैसे 10,000 रुपये तुरंत पा सकते हैं, यह जानने के पहले यह जानिए कि यह अकाउंट होता क्या है।
जिसके पास बैंक खाता नहीं है, वह प्रधानमंत्री जन धन अकाउंट खुलवा सकता है।
प्रधानमंत्री जन धन अकाउंट जीरो बैलेंस खाता होता है।
प्रधानमंत्री जन धन अकाउंट में जमा राशि पर ब्याज मिलता है।
प्रधानमंत्री जन धन अकाउंट धारक को रुपे कार्ड की सुविधा मिलती है।
प्रधानमंत्री जन धन अकाउंट में 1लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा मिलता है।
प्रधानमंत्री जन धन अकाउंट धारक को सरकार की डीबीटी योजना का लाभ भी मिलता है।
प्रधानमंत्री जन धन अकाउंट को प्रधानमंत्री जीवन जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना सहित मुद्रा योजना का लाभ मिलता है।
प्रधानमंत्री जन धन अकाउंट में अगर पैसे न हों तो खाताधाक 10,000 रुपये तक की ओवरड्रफ्ट की सुविधा ले सकता है। यह पैसा शार्ट टर्म लोन के रूप में तुरंत पाया जा सकता है। इससे इमरजेंसी के दौरान अपना काम चलाया जा सकता है।

प्रधानमंत्री जन धन अकाउंट में अगर 10,000 रुपये तक की ओवरड्राफ्ट की सुविधा चाहिए तो यह खाता कम से कम 6 माह पुराना होना चाहिए। वहीं खाताधारक की उम्र 65 साल से ज्यादा की नहीं होना चाहिए।
वहीं अगर प्रधानमंत्री जन धन अकाउंट 6 माह पुराना नहीं है, तो खाताधारक 2000 रुपये तक की ओवरड्राफ्ट की सुविधा ले सकता है। हालांकि यहां पर यह ध्यान रखना चाहिए ओवरड्राफ्ट की सुविधा का लाभ लेने पर ब्याज का भुगतान करना पड़ता है।
प्रधानमंत्री जन धन अकाउंट किसी भी सरकारी या निजी बैंक में खोला जा सकता है। वहीं अगर आपके पास पहले से बैंक खाता है, तो आप उसे प्रधानमंत्री जन धन अकाउंट में बदल सकते हैं। लेकिन अगर आप चाहें कि सामान्य बैंक खाता भी रहे और प्रधानमंत्री जन धन अकाउंट भी तो ऐसा नहीं किया जा सकता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications