Overdraft Loan or Credit Card: अचानक पैसों की जरूरत किसी को भी बता कर नहीं आती। मिडिल क्लास परिवारों पर ऐसे समय में सबसे ज्यादा दबाव आता है। शादी, मेडिकल इमरजेंसी, घर की मरम्मत या यात्रा जैसी स्थिति में तुरंत धन की जरूरत पड़ती है। ऐसे समय में तीन विकल्प आम तौर पर सामने आते हैं ओवरड्राफ्ट, पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड। आइए जानते हैं इन तीनों के फायदे और नुकसान।

ओवरड्राफ्ट: तात्कालिक सुविधा
ओवरड्राफ्ट बैंक की एक सुविधा है, जिसमें आप अपने सेविंग्स या करंट अकाउंट से निर्धारित सीमा तक अतिरिक्त रकम निकाल सकते हैं। यह सुविधा मुख्य रूप से उन्हीं ग्राहकों को दी जाती है जिनका बैंकिंग रिकॉर्ड अच्छा हो।
फायदा: पैसे तुरंत मिल जाते हैं, कोई लंबी प्रक्रिया नहीं होती।
नुकसान: लिमिट सीमित होती है और ब्याज दर पर्सनल लोन से थोड़ी अधिक होती है।
कब यूज करें: अगर छोटी राशि तुरंत चाहिए और आपके पास ओवरड्राफ्ट की सुविधा है।
पर्सनल लोन: बड़े खर्चों के लिए
पर्सनल लोन उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिन्हें बड़ी रकम की जरूरत होती है। लोन राशि एकमुश्त मिलती है और इसे EMI (मासिक किस्त) में चुकाना होता है।
फायदा: बड़े खर्च जैसे शादी, मेडिकल, एजुकेशन या घर की मरम्मत के लिए सही।
नुकसान: बैंक आपका क्रेडिट स्कोर, सैलरी और वित्तीय स्थिति देखता है।
सुझाव: हमेशा ब्याज दर की तुलना करें और सबसे कम ब्याज वाली योजना चुनें।
क्रेडिट कार्ड: तुरंत पैसा और अतिरिक्त फायदा
क्रेडिट कार्ड तेजी से पसंदीदा हो गया है। इसमें रिवॉल्विंग क्रेडिट सिस्टम होता है, यानी आप तय सीमा तक खर्च कर सकते हैं और बाद में भुगतान कर सकते हैं।
फायदा: तुरंत उपलब्ध, कैशबैक, रिवॉर्ड पॉइंट्स और कई ऑफर्स।
नुकसान: समय पर पूरा भुगतान न करने पर ब्याज बहुत अधिक हो सकता है।
कब उपयोग करें: अगर आप खर्च और भुगतान का सही प्रबंधन कर सकते हैं और अतिरिक्त फायदा चाहते हैं।
सही विकल्प कैसे चुनें
थोड़ी रकम तुरंत चाहिए - ओवरड्राफ्ट।
बड़ा खर्च और EMI में भुगतान करना है - पर्सनल लोन।
स्मार्ट खर्च और रिवॉर्ड चाहिए - क्रेडिट कार्ड।
विशेषज्ञों की सलाह है कि कोई भी विकल्प चुनने से पहले अपनी इंकम, खर्च और चुकाने की क्षमता का ध्यान रखें। सही विकल्प आपके वित्तीय संतुलन को बनाए रखता है और इमरजेंसी के समय आपको अनावश्यक दबाव से बचाता है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications