नई दिल्ली, अगस्त 18। दुनियाभर में जानकारों को समझ नहीं आ रहा है कि कोराना महामारी के दौरान कैसे काम करें और कैश का प्रबंधन करें। यही कारण कि जहां कुछ कंपनिया बिटक्वाइन में निवेश कर रही हैं, तो हाल ही में एक कंपनी ने गोल्ड में निवेश शुरू कर दिया है। कंपनियों के कैश बढ़ रहा है, क्योंकि महामारी के चलते यह निवेश उस स्तर का नहीं कर पा रही हैं, जैसा पहले प्लान किया गया था। यही कारण है कि कंपनियों को अपने कैश को रखने में दिक्कत आ रही है। महामारी के दौरान दुनियाभर की सरकारें रोज नए नियम जारी कर रही हैं। ऐसे में कंपनियां अपने कैश को दुरुस्त रखने की चिंता में लग गई हैं। ऐसा ही हाल ही में एक कंपनी ने किया और इससे ने अपना कैश का एक बड़ा हिस्सा गोल्ड में रखने का फैसला किया है। दुनिया में अभी भी सबसे सुरक्षित निवेश गोल्ड ही माना जाता है।
जानिए कौन है यह कंपनी
यह है अमेरिका की कंपनी पालंतिर टेक्नोलॉजीज। इस कंपनी ने अपनी 12 अगस्त 2021 की कार्पोरेट फाइलिंग में इस प्रकार की घोषणा की है। कंपनी ने बताया कि उसने इसी साल अगस्त में करीब 50 मिलियन डॉलर (350 करोड़ रुपये) का गोल्ड में निवेश किया है। यह निवेश गोल्ड बार (सोने की छड़) के रूप में किया गया है। कंपनी का मानना है कि बढ़ते कैश को डायवर्सिफाइड जगहों पर रखना ज्यादा बेहतर तरीका है।
कंपनी ने यह भी बताया
पालंतिर टेक्नोलॉजीज ने अपनी कार्पोरेट फाइलिंग में यह भी बताया है कि उसने यह सोना यह सोना थर्ड पार्टी के माध्मय से खरीदा है। इस डील में यह भी सुविधा है कि अगर कंपनी चाहे तो उसे इस सोने की फिजिकल डिलिवरी मिल जाएगी।
कर्ज मुक्त है पालंतिर टेक्नोलॉजीज
कंपनी शेयर बाजार में पिछले साल सितंबर में ही लिस्ट हुई है। फिलहाल यह कंपनी न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट है। इसके अलावा पालंतिर टेक्नोलॉजीज पूरी तरह से कर्ज मुक्त कंपनी है। कंपनी के फाइनेंस प्रमुख डेव ग्लेजर ने एक कॉन्फ्रेंस कॉल में जानकारों को बताया था, कि कंपनी के कमाई में तेजी से बढ़त दर्ज हो रही है, और उसे बीते तिमाही में 20 नए ग्राहक भी मिले हैं।
बिटक्वाइन में भी निवेश कर सकती है कंपनी
पालंतिर टेक्नोलॉजीज ने इस कॉन्फ्रेंस में यह भी बताया था कि कंपनी अपने कैश को संभालने के लिए और क्या क्या कर सकती है। इस दौरान एक जानकार ने कंपनी से सवाल किया था कि क्या कंपनी बिटकॉइन या अन्य क्रिप्टोक्यूच्युर्न्स में भी निवेश कर सकती है। पर कंपनी ने कहा था कि हाँ, हम इसके बारे में सोच रहे हैं, और हमने आंतरिक रूप से भी चर्चा की है।


Click it and Unblock the Notifications