PAN Fraud Warning: डिजिटल तरीकों ने जहां हमारी जिंदगी को काफी आसान बनाया है, वहीं ऑनलाइन ठगी के नए-नए तरीके भी सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में टीवी एक्टर अभिनव शुक्ला के साथ हुई घटना ने एक बार फिर सभी को चौकन्ना कर दिया है। उनके PAN कार्ड की जानकारी का गलत इस्तेमाल कर किसी ने उनके नाम पर कई फर्जी लोन ले लिए। इस घटना से परेशान होकर अभिनव ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी।

PAN कार्ड डेटा का गलत इस्तेमाल कितना खतरनाक?
PAN कार्ड हमारी पहचान से जुड़ा बेहद महत्वपूर्ण दस्तावेज है। टैक्स से लेकर बड़े वित्तीय लेन-देन तक, लगभग हर जगह PAN की जरूरत होती है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति आपके PAN की जानकारी हाथ में ले ले, तो वह आसानी से आपके नाम पर डिजिटल लोन ले सकता है। नकली ट्रांजैक्शन कर सकता है, आपकी पहचान का इस्तेमाल अपराध में कर सकता है।
इन सबका सबसे बड़ा नुकसान यह है कि आपकी क्रेडिट रिपोर्ट खराब हो जाती है, EMI नोटिस आने लगते हैं और बैंक आपको गलती से डिफॉल्टर भी मान सकते हैं।
फ्रॉड का पता कैसे चलता है?
अकसर लोगों को इस तरह की ठगी का पता तब चलता है जब अचानक EMI का मैसेज आने लगता है, बैंक किसी नए लोन की जानकारी भेज देता है, क्रेडिट स्कोर में अजीब बदलाव दिखाई देता है। इसलिए हर व्यक्ति को महीने या दो महीने में एक बार अपने PAN से जुड़ी क्रेडिट रिपोर्ट जरूर चेक कर लेनी चाहिए।
ऐसा हो जाए तो तुरंत क्या करें?
अगर आपको शक हो कि आपके PAN कार्ड का दुरुपयोग हुआ है, तो देर न करें और ये कदम तुरंत उठाएं संबंधित बैंक/NBFC को बताकर लोन को डिस्प्यूट करें। साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें। जरूरत लगे तो पुलिस में FIR करवाएं। अपनी क्रेडिट रिपोर्ट पर नजर बनाए रखें। तेजी से कार्रवाई करने पर नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकता है।
डिजिटल दुनिया में सावधानी ही सबसे बड़ा हथियार
अभिनव शुक्ला का मामला बताता है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी जानकारी साझा करना जोखिम भरा हो सकता है। किसी भी अनजान वेबसाइट पर डॉक्यूमेंट अपलोड न करें, संदिग्ध SMS या लिंक पर क्लिक न करें और अपने वित्तीय रिकॉर्ड को नियमित रूप से जांचते रहें।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications