Personal Loan: अगर आपने पर्सनल लोन लिया है और किसी महीने उसकी EMI नहीं भर पाए हैं, तो यह कोई मामूली बात नहीं है। चूंकि पर्सनल लोन बिना किसी सुरक्षा के दिया जाता है, इसलिए समय पर EMI देना बहुत जरूरी होता है। अगर आप समय पर किस्त नहीं भरते हैं, तो इसके कई फाइनेंशियल नुकसान हो सकते हैं। आइए जानते हैं इससे जुड़ी अहम बातें।

EMI चूकने से क्या होता है?
अगर आपकी EMI तय समय पर नहीं जाती है और 90 दिनों तक भुगतान नहीं होता, तो बैंक या NBFC आपके लोन अकाउंट को डिफॉल्ट मान सकता है। इसका मतलब है कि अब वह लोन एक समस्या बन चुका है और बैंक इसे NPA (नॉन परफॉर्मिंग एसेट) की कैटेगारी में डाल सकता है। इसके बाद बैंक नोटिस भेज सकता है और रिकवरी की प्रक्रिया शुरू कर सकता है।
क्रेडिट स्कोर पर असर
एक या दो EMI छूटना भी क्रेडिट स्कोर को नुकसान पहुंचाता है। जब आप भविष्य में होम लोन, कार लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करेंगे, तो पुराने भुगतान रिकॉर्ड देखे जाएंगे। अगर उसमें कोई लेट पेमेंट या डिफॉल्ट दिखा, तो नया लोन मिलने में दिक्कत हो सकती है या ब्याज दर बढ़ सकती है।
ECS बाउंस हुआ तो लगेगा चार्ज
अगर आपने EMI के लिए ECS या ऑटो डेबिट की सुविधा ली है और खाते में पैसा नहीं है, तो बैंक पेमेंट काटने की कोशिश करेगा। अगर पेमेंट फेल हो गया तो बैंक ECS बाउंस चार्ज लगाएगा, जो 250 रुपए से लेकर 750 रुपए तक हो सकता है। लगातार बाउंस होने पर आपका बैंकिंग व्यवहार भी प्रभावित हो सकता है।
क्या करें जब EMI नहीं जा पाई हो?
तुरंत भुगतान करें: अगर एक महीने की EMI नहीं गई है तो अगली सैलरी मिलते ही तुरंत भरें।
बैंक को सूचित करें: बैंक को बताएं कि आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर है और आप भुगतान में देरी कर सकते हैं।
EMI टालने या रीस्ट्रक्चरिंग की मांग करें: कुछ बैंक इस स्थिति में EMI Holiday या लोन को दोबारा व्यवस्थित करने की सुविधा देते हैं।
आर्थिक प्लानिंग करें: अगली बार ऐसी स्थिति न आए इसके लिए आपातकालीन फंड बनाएं और गैर-जरूरी खर्चों पर कंट्रोल करें।
EMI न भरने के खतरे
लोन डिफॉल्टर कहलाना
क्रेडिट स्कोर गिरना
भविष्य में लोन लेना मुश्किल
कानूनी कार्रवाई और रिकवरी एजेंसियों से तनाव
पर्सनल लोन की EMI न भरना सिर्फ एक वित्तीय गलती नहीं, बल्कि आपके पूरे आर्थिक भविष्य को प्रभावित करने वाली स्थिति हो सकती है। ऐसे में बेहतर यही है कि EMI समय पर चुकाएं और अगर कभी चूक हो जाए तो बैंक से बात करके समाधान खोजें। याद रखें, समय पर की गई कार्रवाई आपको बड़ी परेशानी से बचा सकती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications