नयी दिल्ली। जीवन में हमें कदम-कदम पर पैसों की जरूरत पड़ती रहती है। यह भी एक सच्चाई है कि अकसर हमारे खर्चे आमदनी से ज्यादा हो जाते हैं। ऐसी स्थिति से बचने के लिए आप करेंगे? एक बचत खाते में अपनी सेविंग्स करना बढ़िया आइडिया है। मगर कुछ लोग जरूरत पड़ने पर पर्सनल लोन का रुख कर सकते हैं। ध्यान रहे कि सारे लोन एक जैसे नहीं होते, बल्कि कई तरह के फैक्टर विभिन्न लोन को एक-दूसरे से अलग बनाते हैं। कोई भी लोन लेने से पहले आप खुद कुछ बातों पर ध्यान देंगे, जिनमें सबसे अधिक जरूरी है ब्याज दर। इसके अलावा लोन चुकाने की अवधि, आपकी जेब पर पड़ने वाला ईएमआई का बोझ और लोन की जरूरत पर भी आप जरूर ध्यान देंगे। मगर पर्सनल लोन के मामले में कुछ और भी जरूरी चीजें हैं, जिन पर आपको ध्यान जरूर देना चाहिए। आइये जानते हैं पर्सनल लोन से पहले क्या-क्या हैं ध्यान देने योग्य बातें।
करीबियों और अनऑफिशियल लेन्डर से कर्ज न लें
परिवार और दोस्तों से कर्ज लेने पर कुछ चीजें फाइनेंशियल मामलों के मुकाबले ज्यादा दिक्कतें पैदा कर सकती हैं। आपका इरादा कर्ज लौटाने के लिए अटल ही क्यों न हो, उसमें समस्याएँ आ सकती हैं। ऐसे में पैसे के लेन-देन के चलते आपका अपने परिवार या किसी अच्छे दोस्त के साथ रिश्ते पर असर पड़ सकता है। इस परेशानी से बचने के लिए व्यक्तिगत मामलों से परिवार और दोस्तों को दूर रखें। वहीं एक अनौपचारिक कर्जदाता के नियमों के दायरे में न होने के चलते नियमन और जवाबदेही नहीं होती। यह अपनी मर्जी से लोन रेट बढ़ा सकते हैं। इनसे बचना बेहतर है।
परिवर्तनीय ब्याज दर से बचें
अधिकतर लोन पर ब्याज दर तय होती है। इसलिए लोन लेते समय यह देख लें कि ब्याज दर निश्चित हो। वर्ना कर्जदाता आपसे कभी भी अधिक ब्याज दर वसूलना शुरू कर सकता है। साथ ही ज्यादा उत्पत्ति शुल्क, लोन प्रोसेसिंग की लागत, से बचने के लिए ऋण कागजात को ध्यान से पढ़ें। क्योंकि कुछ कर्जदाता लोन पर अधिक उत्पत्ति शुल्क वसूल सकते हैं। कुछ बैंक ईजी लोन मुहैया करते हैं। मगर इस तरह के लोन पर ब्याज दर अधिक हो सकती है। ऐसे में लोन लेने से पहले जाँच पड़ताल और उचित ब्याज दर वाला कर्जदाता ढूँढने लिए समय लगाना अक्लमंदी होगी।
अपने क्रेडिट स्कोर पर रखें नजर
उधारदाताओं द्वारा पेश की जाने वाली चालबाजियों और प्रचार से बचने के साथ ही आपके लिए अपने क्रेडिट स्कोर पर नजर रखना जरूरी है। इससे आपके लिए बेहतर लेन्डर से लोन लेना आसान हो जायेगा। जहाँ से आपको बेहतर रेट पर लोन मिल सकता है। ध्यान दें कि क्या आपको समय से पहले लोन चुकाने पर पेनल्टी देनी होगी? क्योंकि अगर आप जल्दी लोन लौटायें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। मगर यह देख लें कि ऐसा करने के लिए आपको अधिक पैसे तो खर्च नहीं करने होंगे। साथ ही कोशिश करें कि आपके पास लोन लेते समय कोई बेहतर क्रेडिट वाला साथी हो। इससे लोन लेना आसान हो जायेगा। साथ ही आपके लिए payday loan से बचना जरूरी है क्योंकि वहाँ ब्याज की दर बहुत ऊँची तक हो सकती है।
यह भी पढ़ें - प्याज से कमाई में तोड़ा रिकार्ड, जानिए कैसे बने करोड़पति
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications