Personal Loan: बेटी की शादी से लेकर बच्चों की पढ़ाई तक के लिए लोग पर्सनल लोन की मदद लेते हैं। पर्सनल लोन मिलने के बाद कई लोग ये सोचते हैं कि इसे जल्दी से जल्दी चुका दें। लेकिन क्या पर्सनल लोन का प्री-क्लोजर करना सही होता है या नहीं, इसके बारे में आप कुछ जरूर बातें देख लें।

प्री-क्लजोर करने से फायदा (Personal Loan Pre-closure)
ब्याज में बचत
लोन की अवधि जितनी लंबी होगी, कुल ब्याज उतना ही ज्यादा देना पड़ेगा। प्री-क्लोजर से यह अवधि घट जाती है, जिससे कुल ब्याज भुगतान कम हो जाता है।
क्रेडिट स्कोर में सुधार
समय से पहले लोन चुकाना यह दर्शाता है कि आप फाइनेंशियली जिम्मेदार हैं। इससे क्रेडिट स्कोर में पॉजिटिव असर पड़ता है, जो भविष्य में लोन लेने या क्रेडिट कार्ड प्राप्त करने में मददगार साबित होता है।
इसके अलावा जब आपकी ईएमआई बंद हो जाती है, तो वह अतिरिक्त पैसा आप SIP, म्युचुअल फंड्स, या किसी अन्य निवेश में डाल सकते हैं, जिससे लॉन्ग टर्म वेल्थ बन सकती है।
लोन प्री-क्लोजर के नुकसान (Personal Loan Pre-closure Drawbacks)
अतिरिक्त चार्ज या पेनल्टी भरनी पड़ सकती है
कई बैंक और फाइनेंशियल कंपनियां प्री-क्लोजर पर 2% से 6% तक का चार्ज लेती हैं। इससे जो ब्याज में बचत होती है, वो कम हो सकती है।
एक साथ खत्म हो जाएगी बड़ी रकम
इसके अलावा अगर आप एक साथ बड़ी रकम लोन चुकाने में लगा देते हैं, तो बाद में इमरजेंसी या किसी अच्छे इन्वेस्टमेंट मौके के लिए आपके पास कम पैसे बचते हैं।
प्री-क्लोजर के समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान
लोन की शर्तें चेक करें
सबसे पहले अपने लोन की शर्तें ध्यान से पढ़ें। ये जरूर चेक करें कि कोई लॉक-इन पीरियड है या नहीं, और प्री-क्लोजर पर कोई अतिरिक्त चार्ज लगेगा या नहीं।
लोन देने वाले बैंक से बात करें
इसके साथ-साथ बैंक या लोन देने वाली कंपनी से बात करें और उन्हें बताएं कि आप लोन प्री-क्लोज करना चाहते हैं। इससे आपको पता चलेगा कि कितना बकाया अमाउंट देना है और कोई चार्ज लग रहा है या नहीं। जितनी रकम बाकी है (बकाया लोन), उसमें अगर कोई प्री-क्लोजर फीस या ब्याज है तो वह भी समय से पहले चुका दें।
इस डॉक्यूमेंट्स का रखें ध्यान (Personal Loan Pre-closure Documents)
पेमेंट करने के बाद बैंक से लोन क्लोजर लेटर और NOC (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) जरूर लें। इसके अलावा अन्य लोन से जुड़े हुए जरूरी डॉक्यूमेंट्स बैंक या वित्तीय संस्थान से जरूर ले लें। यह इस बात का सबूत होता है कि आपने लोन पूरी तरह चुका दिया है।
पर्सनल लोन प्री-क्लोज करना क्या आपके लिए सही फैसला है?
Personal Loan का प्री-क्लोजर करना एक ऐसा फैसला है जो आपकी मौजूदा फाइनेंशियल हेल्थ पर भी निर्भर करता है। प्री-क्लोजर करने से पहले यह देख लें कि आपके पास लोन जल्दी चुकाने के लिए पर्याप्त पैसे हैं या नहीं और साथ ही इमरजेंसी के लिए भी आपके पास कितना पैसा बचा हुआ है। ये समझें कि लोन प्री-क्लोज करने पर जो पेनल्टी या चार्ज लग रहा है, वो ब्याज में होने वाली बचत से ज्यादा तो नहीं है। इसके अलावा आप फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह भी जरूर लें।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications