कोरोनावायरस महामारी के कारण आज जीवन-अस्त व्यस्त हो चुका है। सरकार भी कोरोना के इलाज के लिए लगातार प्रयासरत है।
नई दिल्ली: कोरोनावायरस महामारी के कारण आज जीवन-अस्त व्यस्त हो चुका है। सरकार भी कोरोना के इलाज के लिए लगातार प्रयासरत है। देश के लोग 21 दिन के लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। यह एक ऐसी बीमारी है जिसका अभी तक इलाज नहीं निकल पाया है। ऐसे में इंश्योरेंस पॉलिसी इस संकट के समय में अच्छा काम कर सकती है। दरअसल, डिजिटल पेमेंट प्लेटफार्म डिजिटल पेमेंट्स कंपनी ने कोरोनोवायरस के इलाज के लिए बुधवार को एक बीमा पॉलिसी शुरू करने की घोषणा की है।
कोरोना केयर नामक इंश्योरेंस पॉलिसी
जी हां डिजिटल पेमेंट्स कंपनी फोनपे ने बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस के सहयोग से कोरोना केयर नामक एक इंश्योरेंस पॉलिसी की घोषणा की है। यह इंश्योरेंस पॉलिसी कोविड-19 से संक्रमित और अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती लोगों के लिए पेश की है। बता दें कि भारत में बड़ी तेजी से कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। इस बीच तमाम जनरल इंश्योरेंस कंपनियों ने इस बीमारी को कवर करने वाली पॉलिसियां लॉन्च की हैं। इन पॉलिसी के नियम और शर्तें कुछ अलग हैं।
156 रुपये में 50 हजार रुपये का बीमा
बता दें कि 156 रुपये की कीमत पर यह पॉलिसी उन लोगों को 50,000 रुपये का बीमा कवर प्रदान करेगी जो 55 वर्ष से कम उम्र के हैं और किसी भी अस्पताल में मान्य होंगे जो कोविड-19 के लिए उपचार की पेशकश कर रहा है। वहीं उपचार की लागत को कवर करने के अलावा, इस पॉलिसी में प्री-हॉस्पिटलाइजेशन और पोस्ट-केयर मेडिकल ट्रीटमेंट पर होने वाले एक महीने का खर्च भी शामिल है। बता दें कि कंपनी का कहना है कि लोग घर से बाहर निकले बिना कोरोना केयर पॉलिसी को ले सकते हैं। इस पॉलिसी के मामले में मेडिकल टेस्ट कराने की प्रक्रिया को खत्म कर दिया गया है।
ऐसे खरीदें कोरोना केयर पॉलिसी?
- कोरोना केयर पॉलिसी को घर बैठे अपने मोबाइल के जरिए मिनटों में खरीद सकते हैं।
- इसके लिए किसी मेडिकल टेस्ट की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
- पॉलिसी को खरीदने के लिए सबसे पहले अपने फोन में फोनपे ऐप को डाउनलोड करें
- इसके बाद फिर लॉगिंग करके ऐप के माई मनी सेक्शन में जाएं, जहां आपको ऑनलाइन पॉलिसी खरीदना होगा।
- पॉलिसी को खरीदते ही कंपनी की ओर से पॉलिसी दस्तावेज तुरन्त फोनपे ऐप में जारी कर दिया जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications