हर कोई चाहता है कि उसका अपना बिजनेस हो, लेकिन सबसे बड़ी मुश्किल होती है निवेश और शुरूआती खर्च। कई लोग रिस्क लेने से डरते हैं और बिजनेस का सपना अधूरा रह जाता है। लेकिन अगर आप कम पैसे में ऐसा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं जिसमें सरकारी सहयोग भी मिले, तो प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र आपके लिए बेहतरीन अवसर है। खास बात ये है कि यह काम केवल 5000 रुपए के आवेदन चार्ज से शुरू किया जा सकता है।

क्या है प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र?
देशभर में हजारों जन औषधि केंद्र खुले हुए हैं जहां दवाइयां 50% से 90% तक सस्ती मिलती हैं। इन केंद्रों का मकसद लोगों तक बेहतर क्वालिटी वाली दवाइयां कम दामों पर पहुंचना है। बढ़ती मांग के कारण अब नए केंद्र खोले जा रहे हैं और कोई भी ऐलिजिबल व्यक्ति इसे खोलकर अच्छी कमाई कर सकता है।
कैसे खोलें जन औषधि केंद्र?
जन औषधि केंद्र खोलने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होता है। रजिस्ट्रेशन चार्ज सिर्फ 5000 रुपए है। इसके बाद सरकार की ओर से दवाओं के स्टॉक, दुकान की सेटअप लागत और इंसेंटिव भी दिया जाता है।
कौन खोल सकता है जन औषधि केंद्र?
जन औषधि केंद्र खोलने के लिए कुछ शर्तें हैं:
आपके पास D-Pharma या B-Pharma का प्रमाणपत्र होना चाहिए।
दुकान चलाने के लिए कम से कम 120 वर्ग फुट जगह जरूरी है।
यदि लाइसेंस आपके नाम पर नहीं है, तो आप किसी अधिकृत फार्मासिस्ट को भी नियुक्त कर सकते हैं।
इन आवश्यकताओं को पूरा करने के बाद कोई भी व्यक्ति यह केंद्र खोल सकता है।
कितनी होगी कमाई?
इस बिजनेस में कमाई के कई रास्ते हैं, दवाइयों की बिक्री पर 20% तक कमीशन मिलता है। सरकार हर महीने 5 लाख रुपए तक की बिक्री पर 15% इंसेंटिव देती है। खास श्रेणी, जैसे महिला उद्यमी, दिव्यांग या पहाड़ी क्षेत्रों के लिए एकमुश्त 2 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता भी उपलब्ध है। दुकान सेटअप के लिए भी सरकार वित्तीय मदद देती है। इस तरह अगर दुकान ठीक लोकेशन पर है और ग्राहकों का अच्छा फुटफॉल है, तो महीने में अच्छी खासी कमाई संभव है।
आवेदन कैसे करें?
जन औषधि केंद्र खोलने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है:
वेबसाइट janaushadhi.gov.in पर जाएं
"Apply for Kendra" विकल्प चुनें
मोबाइल नंबर और OTP के जरिए रजिस्टर करें
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें
इसके बाद पोर्टल पर लॉगिन करके अंतिम आवेदन सब्मिट करें
जांच और स्वीकृति के बाद आपको केंद्र खोलने की अनुमति मिल जाएगी।
कम निवेश, अच्छा मुनाफा - एक शानदार मौका
कम लागत, सरकारी सहायता और तय कमीशन के साथ प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र आज के समय का एक सुरक्षित और लाभदायक बिजनेस मॉडल है। खासकर उन लोगों के लिए जो कम पैसे में स्थायी आय का साधन बनाना चाहते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications