Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana: भारत सरकार द्वारा समाज के सभी वर्ग को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री जनधन योजना की शुरुआत की गई। ताकि सरकार की तमाम स्कीम का फायदा लोगों के द्वारा उठाए जा सके और सरकार के द्वारा सीधे उनके खाते में पैसे ट्रांसफर किए जा सकें। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए सरकार कई योजनाएं चलते हैं, हालांकि उनका लाभ उठाने के लिए आपके पास बैंक अकाउंट होना भी अनिवार्य है।
इसीलिए केंद्र सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री जन धन योजना की शुरुआत की गई जिसके तहत लोगों का जीरो बैलेंस अकाउंट खोला जाता है। इसका फायदा यह होता है कि अगर आपके अकाउंट में मिनिमम बैलेंस नहीं है तो भी कोई चार्ज नहीं कटता है।

जन धन अकाउंट से मिलने वाले फायदे
जन धन अकाउंट में आपको कोई मिनिमम बैलेंस मेंटेन करने की जरूरत नहीं होती है। अगर आप नॉर्मल अकाउंट में मिनिमम बैलेंस मेंटेन नहीं करते हैं तो बैंक आपसे एक्स्ट्रा पैसे काटता है। लेकिन इस अकाउंट में अगर आपके खाते में एक ही रुपए नहीं होगा तो भी आपका खाता चालू रहेगा और आपसे किसी भी तरह का चार्ज नहीं लिया जाएगा।
यह खाता खोलने के साथ ही आपको रुपए का एटीएम कार्ड मिलता है जिसके साथ 2 लाख रुपए तक का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कवर भी दिया जाता है। यह पैसे आपको किसी दुर्घटना में घायल हो जाने पर या इलाज के लिए मिल सकतें है।
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि प्रधानमंत्री जन धन अकाउंट पर आपको 10,000 रुपए तक की ओवरड्राफ्ट लिमिट भी मिलती है।
आपकी जानकारी के लिए बताते चले कि ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी के तहत कस्टमर बैंक से जीरो अकाउंट बैलेंस होने पर भी कुछ पैसे निकाल सकते हैं। अगर आपकी ओवरड्राफ्ट लिमिट 10000 रुपए की है तो आपके अकाउंट मेंजीरो बैलेंस होने पर भी आप बैंक से 10000 रुपए तक निकल सकते हैं। इसे आपको एक दिए गए टाइम पीरियड में चुकाना होता है और बैंक इस पर ब्याज भी लगता है।
कौन खोल सकता है ये खाता
10 साल से ज्यादा की उम्र वाला कोई भी इंडियन सिटिजन जनधन अकाउंट खुलवा सकता है। यह अकाउंट किसी भी बैंक ब्रांच में खोला जा सकता है। इसके अलावा आप बैंक द्वारा जारी किए गए आउटलेट पर भी प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत अपना खाता खुलवा सकते हैं।
यह खाता खोलने के लिए आपको एक फॉर्म भरना होता है। उसे फॉर्म में आपको अपनी सभी जरूरी जानकारियां देनी होती हैं। इनमें आपका नाम, मोबाइल नंबर, खाता खोले जाने वाली बैंक ब्रांच का नाम, अप्लाई करने वाले का एड्रेस और दूसरे कई तरह की जानकारियां होती हैं। इन सभी डिटेल्स को सही-सही भर के फॉर्म जमा कर देने के बाद आपका खाता खोला जा सकता है।
यह अकाउंट खुलने से गरीबों को काफी फायदा होता है। क्योंकि सरकार द्वारा कई योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आपके पास बैंक खाता होना जरूरी है। तो ऐसे में अगर आप यह जीरो अकाउंट वाला बैंक खाता खुलवाते हैं तो आप सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बताते चले की जनधन अकाउंट खुलवाने के 6 महीने के बाद आपको 10000 रुपए की ओवरड्राफ्ट लिमिट मिलती है। 6 महीने से पहले आपको 2000 रुपए की ओवरड्राफ्ट लिमिट दी जाती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications