नयी दिल्ली। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) ने अपने ग्राहकों के लिए पीएनबी मेटलाइफ इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के साथ साझेदारी में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) शुरू कर दी है। इस योजना के तह बेहद कम प्रीमियम पर बीमा कवर मिलता है। बल्कि पीएमजेजेबीवाई का मकसद ही देश की उस बड़ी आबादी को बीमा के दायरे में लाना है जो अभी तक इससे बाहर है। पीएमजेजेबीवाई एक टर्म प्लान है, जिसमें बेहद सस्ते प्रीमियम पर पॉलिसीधारक के परिवार को उसकी मृत्यु की स्थिति में 2 लाख रु का कवर दिया जाता है।
कैसे चुकाना होता है प्रीमियम
इस पॉलिसी को आपको हर साल रिन्यू कराना होगा। योजना के तहत सालाना प्रीमियम सिर्फ 330 रु है। हर साल आपको सिर्फ 330 रु देने होंगे, जिस पर आपके परिवार को 2 लाख रु की बीमा राशि मिलेगी। ध्यान रहे कि जब आप पहली बार इस योजना के तहत नामांकन कराएंगे तो प्रीमियम उस तिमाही के हिसाब से तय किया जाएगा, जिसमें आप पॉलिसी ले रहे हैं। अब आप इस पॉलिसी के लिए पोस्ट ऑफिस में भी अप्लाई कर सकते हैं।
पोस्ट ऑफिस में कौन कर सकेगा आवेदन
जिस किसी का भी आईपीपीबी में बचत खाता है वो पोस्ट ऑफिस में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लिए अप्लाई कर सकता है। किसी भी अनहोनी की स्थिति में पॉलिसीधारक के परिवार को 2 लाख रु आर्थिक मिलेगी। योजना के लिए आपकी आयु न्यूनतम 18 वर्ष (नामांकन की तारीख पर) और अधिकतम 50 वर्ष होनी चाहिए। वहीं मैच्योरिटी के समय आपकी अधिकतम आयु 55 साल होनी चाहिए।
जरूरी डॉक्यूमेंट
इस योजना में सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स है आधार। ध्यान रहे कि योजना के तहत पॉलिसी लेने के 45 दिनों के बाद आपको कवर शुरू होता है। पॉलिसी से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप टोल फ्री नंबर 1800-180-1111 पर कर सकते हैं। इसके अलावा आप www.financialservices.gov.in पर विजिट करके भी अहम जानकारी ले सकते हैं।
इन भाषाओं में सुविधा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लिए जो फॉर्म जारी किए गए हैं वो कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध हैं, जिनमें अंग्रेजी, हिंदी, गुजराती, कन्नड़, उड़िया, मराठी, बांग्ला, तेलुगू और तमिल हैं।
आईपीपीबी
आईपीपीबी की शुरुआत संचार मंत्रालय के डाक विभाग के तहत की गई। इसकी 100 फीसदी हिस्सेदारी भारत सरकार के पास है। इसे पीएम मोदी ने 1 सितंबर 2018 को लॉन्च किया था। इसका मकसद दूर-दराज क्षेत्रों के लोगों बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराना है। गौरतलब है कि इसके लिए 1.55 लाख पोस्ट ऑफिस और 3 लाख डाक कर्मचारियों के डाक नेटवर्क की मदद ली जाएगी। 1.55 लाख पोस्ट ऑफिस में से 1.35 लाख ग्रामीण क्षेत्रों में हैं।
पोस्ट ऑफिस बचत खाता
अगर आपका बचत खाता पोस्ट ऑफिस में है तो एक जरूरी नियम आपके लिए जानना जरूरी है। इंडिया पोस्ट ने पोस्ट ऑफिस सेविंग्स बैंक (पीओएसबी) के बचत खातों के लिए न्यूनतम बैलेंस सीमा बढ़ाई है। नयी बैलेंस सीमा 12 दिसंबर से लागू होने जा रही है। पीओएसबी ग्राहकों को किसी भी दिन किसी भी बचत खाते में न्यूनतम 500 रु का बैलेंस रखने पड़ेंगे। अगर आपने 11 दिसंबर तक अपने बचत खाते में 500 रु नहीं रखे तो शुल्क वसूला जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications