PM Kisan Samman Nidhi 21st Installment: त्योहारों के इस मौसम में देश के लाखों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan Samman Nidhi) योजना की 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। यह योजना किसानों को सालाना 6000 रुपए आर्थिक सहायता देती है, जिसे तीन बराबर किस्तों में डिस्ट्रीब्यूट की जाती है। अब तक सरकार ने 20 किस्तें किसानों के खातों में भेज दी हैं और इस साल अक्टूबर में 21वीं किस्त आने की संभावना है।

21वीं किस्त की राशि और तारीख
इस किस्त में भी किसानों को 2000 रुपए सीधे उनके बैंक खातों में भेजा जाएगा। अभी तक सरकार ने किस्त की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि यह राशि किसानों के खातों में पहुंच सकती है।
हालांकि, ध्यान रहे कि अगर आपके बैंक डिटेल या मोबाइल नंबर अपडेट नहीं हैं, तो राशि अटक सकती है। इसलिए सभी किसानों के लिए जरूरी है कि वे अपनी डिटेल समय पर अपडेट करें।
मोबाइल नंबर और बैंक डिटेल अपडेट करें
गलत मोबाइल नंबर या बैंक डिटेल की वजह से कई बार OTP नहीं आता और पेमेंट अटक जाता है। इसे सही करने के लिए किसान इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं
ऑफिशियल पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं।
"Farmers Corner" में जाकर Update Mobile Number चुनें।
अपना आधार नंबर दर्ज करें और OTP वेरिफाई करें।
नया मोबाइल नंबर दर्ज करें और सेव कर दें।
मोबाइल नंबर वही होना चाहिए जो आपके आधार से लिंक हो, तभी OTP सफल आएगा।
लाभार्थियों की स्थिति कैसे चेक करें
किसान यह आसानी से देख सकते हैं कि उनका नाम लाभार्थियों की लिस्ट में शामिल है या नहीं:
पोर्टल पर जाकर "Farmers Corner" में Beneficiary Status पर क्लिक करें।
अपना आधार नंबर या बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करें और सब्मिट करें।
आपको पिछली किस्तों और अगली किस्त की जानकारी मिल जाएगी।
ई-केवाईसी आवश्यक
PM-Kisan योजना का फायदा पाने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य है। इसे पूरा करने के लिए:
पोर्टल पर जाकर "Farmers Corner" में e-KYC लिंक पर क्लिक करें।
अपना आधार नंबर दर्ज करें और OTP वेरिफाई करें।
आपका ई-केवाईसी पूरा हो जाएगा और भविष्य में किसी किस्त में रोक नहीं आएगी।
स्कैम से रहें सावधान
सरकार कभी भी व्हाट्सऐप या SMS के जरिए लिंक भेजकर जानकारी अपडेट करने के लिए नहीं कहती। ऐसे मैसेज मिलने पर किसी भी लिंक पर क्लिक न करें। किसी समस्या की स्थिति में किसान 155261 या 011-24300606 पर संपर्क कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications