नयी दिल्ली। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70वां जन्मदिन है। इस मौके पर हम आपको उन टॉप 6 योजनाओं के बारे में बताएंगे, जो पीएम मोदी के सत्ता में आने के बाद शुरू की गईं। आपको बता दें कि मोदी सरकार ने पिछले करीब साढ़े 6 सालों में लोगों, खास कर गरीबों और पिछड़ों, के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। इनमें जनधन, पीएम आवास योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, पेंशन योजना आदि शामिल हैं। ये योजनाएं अलग-अलग मकसद और उद्देश्य से शुरू की गईं, जिनसे लोगों को सीधा फायदा हुआ। आइए जानते हैं इन योजनाओं के बारे में विस्तार से।
प्रधानमंत्री जनधन योजना
देश में बड़ी संख्या ऐसे लोगों की थी, जिनके पास बैंकिंग सुविधाएं नहीं थीं। इसी को देखते हुए मोदी सरकार ने जनधन योजना की शुरुआत की। इस योजना का ऐलान पीएम मोदी ने अपने पहले स्वतंत्रता दिवस भाषण में किया था। इस योजना के तहत आप किसी भी बैंक में मुफ्त में जीरो बैलेंस खाता खुलवा सकते हैं। जनधन खाते के तहत आपको, मिनिमम बैलेंस की जरूरत नहीं होती। साथी आपको 30000 रुपये तक का लाइफ कवर मिलता है। इसके अलावा देश भर में पैसा ट्रांसफर की सुविधा, सरकारी योजनाओं के फायदों का पैसा सीधा खाते में, बीमा, पेंशन प्रोडक्ट्स खरीदना आसान, जमा राशि पर ब्याज और ओवरड्राफ्ट की भी सुविधा मिलती है।
प्रधानमंत्री आवास योजना
सभी का अपना घर हो के उद्देश्य से पीएम आवास योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना को जून 2015 में शुरू किया गया था। इस योजना के जरिए सरकार का उद्देश्य मार्च 2022 तक 2.95 करोड़ लोगों को अपना घर दिलाना है। इस योजना के तहत होम लोन पर सरकार की तरफ से सब्सिडी दी जाती है। 6 लाख रुपये तक के आवास लोन पर 6.5 फीसदी क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी मिलती है। 12 लाख रु तक की सालाना कमाई वालों को 9 लाख रुपये तक के लोन पर 4 फीसदी ब्याज सब्सिडी और 18 लाख रु तक सालाना कमाई वालों को 12 लाख रुपये तक के लोन पर 3 फीसदी ब्याज सब्सिडी मिलेगी।
सुकन्या समृद्धि योजना
ये योजना माता-पिता को अपनी बेटी के भविष्य की शिक्षा और शादी के खर्च के लिए एक फंड बनाने का मौका देती है। ये एक बचत योजना है, जिसमें आप थोड़ा-थोड़ा निवेश करके लंबी अवधि में एक बड़ा फंड बना सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना खाते में जमा राशि पर ब्याज मिलता है। इस योजना के तहत सिर्फ 250 रु में खाता खोला जा सकता है। इस वक्त सुकन्या समृद्धि योजना पर 7.6 फीसदी ब्याज मिल रहा है। सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत भी 2015 में हुई थी। आप एक वित्त वर्ष में इस योजना में अधिकतम 1.5 लाख रु निवेश कर सकते हैं।
अटल पेंशन योजना
अटल पेंशन योजना का जिक्र 2015 के बजट भाषण में तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने किया था। ये योजना उन लोगों को अपने फ्यूचर के लिए पेंशन फंड बनाने का मौका देती है जो असंठित क्षेत्रों में काम करते हैं। ये योजना 18 से 40 वर्ष तक की आयु के सभी भारतीयों के लिए है। इसमें आपको जीवन भर मासिक पेंशन मिलती रहेगी। योजना के तहत न्यूनतम 1,000 रुपये और अधिकतम 5,000 रुपये की पेंशन मिलती है। यदि मैच्योरिटी से पहले सब्सक्राइबर की मृत्यु हो जाए तो पेंशन उसके जीवनसाथी को मिलेगी। दोनों की मृत्यु होने पर नॉमिनी को पैसा दिया जाता है।
आयुष्मान भारत योजना
इस योजना की शुरुआत सितंबर 2018 में की गई थी। इस योजना का मकसद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं मुफ्त पहुंचाना है। आयुष्मान योजना में लगभग हर तरीके की बीमारी के लिए मेडिकल और अस्पताल के खर्च का कवर शामिल रहता है। इसमें लगभग 1354 पैकेज शामिल हैं। योजना के तहत कोरोनरी बायपास, घुटना बदलना और स्टंट डालने जैसे इलाज भी हो सकते हैं। यह योजना 5 लाख रुपये तक का हेल्थ इंश्योरेंस कवर देती है।
पीएम किसान योजना
पीएम किसान योजना मोदी सरकार की किसानों के लिए शुरू की गई एक खास योजना है। इस योजना के जरिए सरकार का मकसद किसानों की आर्थिक मदद करना है। योजना के तहत सरकार किसानों को हर साल 6000 रु देती है। ये पैसा सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाता है। मोदी सरकार की तरफ से ये आर्थिक मदद 2000 रु की तीन किस्तों में दी जाती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications