Earning opportunity from Jan Aushadhi Kendra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने 15 अगस्त के संबोधन के दौरान जन औषधि केंद्र को लेकर बड़ा बयान दिया है। पीएम मोदी ने घोषणा की है कि जन औषधि केन्द्र की संख्या 10,000 से बढ़ाकर 25,000 की जाएगी। ऐसे में लोगों को कमाई का बड़ा मौका मिलेगा। जन औषधि केन्द्र खोल कर काफी अच्छी कमाई हर माह की जा सकती है। आइये जानते हैं कि इस कमाई को कैसे शुरू किया जा सकता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि अगर किसी को मधुमेह हो जाता है, तो उसे करीब 3,000 रुपये महीने खर्च करना पड़ता है। जिन दवाओं की कीमत 100 रुपये है, जन औषधि केंद्रों के माध्यम से वह 10 रुपये से लेकर 15 रुपये में उपलब्ध हो जाती है। यानी आम लोगों का पैसा बचता है।

जहां तक कमाई की बात है तो जन औषधि केन्द्र से दवा बेचने पर करीब 20 फीसदी कमीशन मिलता है। जैसे जैसे बिक्री बढ़ती है, कमाई बढ़ती जाती है। वहीं दूसरी तरफ जन औषधि केंद्र खोलने में आर्थिक सहायता भी करती है। इसे अलवा हर महीने की बिक्री पर 15 फीसदी का प्रोत्साहन भी दिया जाता है।
मोदी सरकार प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र योजना के अंतर्गत मेडिकल स्टोर खोलने पर फर्नीचर और अन्य आवश्यक तैयारियों के लिए करीब 2.5 लाख रुपये से लेकर 2.75 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी देती है।
जन औषधि केन्द्र का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को कम मूल्य पर दवाइयां उपलब्ध करवाना है। इस योजना के माध्यम से जेनेरिक दवाइयां कम मूल्य पर उपलब्ध करवाई जाती हैं। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वसाइट पर जाकर जानकारी ली जा सकती है। सके लिंक नीचे दिया जा रहा है।
http://janaushadhi.gov.in/index.aspx
प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की विशेषताएं
- भारत सरकार ने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र योजना का शुभारंभ किया
- इस योजना को आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों के लिए आरंभ किया
- जन औषधि केंद्र के माध्यम से नागरिकों को जेनेरिक दवाइयां कम मूल्य पर उपलब्ध करवाई जा रहीं
- यह दवाइयां ब्रांडेड दवाइयां जितनी ही प्रभावी हैं
- इन केंद्रों के माध्यम से प्रदान की गई दवाइयां ब्रांडेड दवाइयों से 50 प्रतिशत से लेकर 90 प्रतिशत तक सस्ती दी जा रही हैं
यह भी पढ़ें: 15 August: जानिए आज मोदी ने किन-किन चीजों की गारंटी दी
जन औषधि केंद्र खोलने के लिए अनिवार्य इंफ्रास्ट्रक्चार
- 120 फीट का खुद का या किराए का स्थान
- फार्मेसिस्ट का प्रमाण पत्र
- वह सभी जिले जहां पर जनसंख्या 10 लाख से अधिक है इस स्थिति में दो केंद्रों के बीच 1 किलोमीटर की दूरी होना अनिवार्य है।
- वह जिले जहां पर जनसंख्या 10 लाख से कम है इस स्थिति में दो केंद्रों के बीच डेढ़ किलोमीटर की दूरी होना अनिवार्य है।
यह भी पढ़ें: 15 August: जानिए टॉप 5 सरकारी बचत योजनाएं, करें कमाई
प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के लिए एप्लीकेशन फीस
- इस योजना के अंतर्गत आवेदन पत्र के साथ 5000 रुपये नॉन रिफंडेबल आवेदन शुल्क देना होगा
- महिला उद्यमियों, दिव्यांग, एससी, एसटी और नीति आयोग द्वारा अधिसूचित महत्वकांक्षी जिलों के किसी भी उद्यमी से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा
प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण दिशा निर्देश
- केंद्र संचालक को प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोलने से पहले एक एग्रीमेंट साइन करना होगा
- प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र को सरकारी दिशानिर्देशों के साथ संचालित किया जाएगा
- प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के नाम से दवा लाइसेंस प्राप्त करना और दवा की दुकान चलाने के लिए अन्य अनुमति प्राप्त करने की जिम्मेदारी आवेदक की होगी
- सभी वैधानिक आवश्यकताओं का अनुपालन करने की जिम्मेदारी भी आवेदक की होगी
- आवेदक परिसर का उपयोग केवल उसी उद्देश्य के लिए करेगा जिसके लिए वह आवंटित किया गया है
- सभी बिलिंग पीएमबीआई की तरफ से उपलब्ध कराए गए सॉफ्टवेयर का उपयोग करके की जाएंगी। सॉफ्टवेयर का उपयोग किए बिना किसी भी दवा को नहीं बेचा जा सकता
- ऑपरेटर को पीएमबीआई के उत्पादों के अलावा कोई और दवा बेचने की अनुमति नहीं प्रदान की जाएगी
यह भी पढ़ें: 15 August: बनाएं Car और घर खरीदने के साथ रिटारयमेंट प्लानिंग
इंडिविजुअल के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- फार्मासिस्ट रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
- इनकम टैक्स रिटर्न पिछले 2 वर्ष का
- बैंक स्टेटमेंट पिछले 6 माह की
यह भी पढ़ें: 15 August: Modi सरकार में Petrol महंगा है, जानिए इसका सच
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications