PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana in Hind: आज संसद में Budget 2024 पेश होने वाला है ठीक उससे पहले भारत सरकार ने PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana को लेकर एक नई गाइडलाइन जारी की है, भारत सरकार में केन्द्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने जानकारी साझा करते हुआ कहा कि मुफ्त बिजली योजना के तहत बिजली वितरण कंपनियां डिस्कॉम को 4,950 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन देने के दिशानिर्देश जारी किए हैं।

डिस्कॉम को प्रोत्साहन देने के मानदंडों में बेसलाइन स्तर के अलावा अतिरिक्त ग्रिड की स्थापना-जुड़ी हुई रूफटॉप सौर क्षमता शामिल है। केंद्रीय मंत्री के मुताबिक पीएम सूर्यघर के तहत डिस्कॉम को 4,950 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन दिया जाएगा। मंत्रालय के मुताबिक, इस स्कीम का खर्च 75,021 करोड़ रुपये है और इसे वित्त वर्ष 2026-27 तक लागू किया जाएगा, इस स्कीम के तहत डिस्कॉम को राज्य कार्यान्वयन एजेंसियों (एसआईए) के रूप में नामित किया गया है।
इस योजना में ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको Apply for Rooftop Solar का लिंक दिखाई देगा। आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही आपके स्क्रीन पर एक नया पेज खुल कर आएगा। इस पेज पर पहले आपको अपने राज्य का नाम और जिले का नाम सेलेक्ट करना होगा। इसकी बाद आपको बिजली वितरण कंपनी का नाम और कंज्यूमर अकाउंट नंबर दर्ज करना होगा। इतनी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको दिए गए नेक्स्ट के बटन पर क्लिक कर देना है। क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा। अब आपको इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना होगा। सभी जानकारी भर लेने के बाद आपको मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट को अपलोड कर दें। इतना करने के बाद अंत में आपको Submit के बटन पर क्लिक करके आवेदन सबमिट कर देना है। इस तरह से आप आसानी से पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications