नई दिल्ली, अगस्त 14। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) भारत का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। पीएनबी के ग्राहकों की संख्या कई करोड़ है। 1 सितंबर से पीएनबी के इन ग्राहकों को झटका लगेगा, क्योंकि बैंक ने बचत खाते पर ब्याज दरों में कटौती का ऐलान कर दिया है। पीएनबी की बचत खाते पर नयी ब्याज दरें 1 सितंबर से लागू हो जाएंगी। यदि आपका भी खाता पीएनबी में है तो आपको भी कम ब्याज मिलेगा। जानिए बाकी डिटेल।
कितना मिलेगा ब्याज
पीएनबी अपने ग्राहकों को बचत खाते पर 1 सितंबर से 2.90 फीसदी ब्याज दर ऑफर करेगा। जबकि इसकी मौजूदा ब्याज दर 3 फीसदी है। बताते चलें कि यह ब्याज दर सालाना है। पीएनबी की नयी ब्याज दरें नये और पुराने दोनों ग्राहकों के लिए ही लागू होंगी। यानी पीएनबी के नये और पुराने दोनों ग्राहकों को नुकसान उठाना होगा। इस समय एसबीआई, जो कि देश का सबसे बड़ा बैंक है, में ग्राहकों को पीएनबी से भी कम ब्याज दर ऑफर की जा रही है।
जानिए एसबीआई की ब्याज दर
पीएनबी में इस समय ब्याज दर 3 फीसदी है, जबकि 1 सितंबर से यह ग्राहकों को सिर्फ 2.90 फीसदी ब्याज दर ऑफर करेगा। मगर एसबीआई इस समय ग्राहकों को सिर्फ 2.70 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है। प्राइवेट बैंकों की ब्याज दरों पर नजर डालें तो कोटक महिंद्रा बैंक और इंडसइंड में इस समय आपको 4 से 6 फीसदी तक ब्याज दर ऑफर की जाएगी।
कैसे चेक करें बैलेंस
मिस कॉल सर्विस के जरिए अपना पीएनबी बैलेंस चेक करने के लिए आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से पीएनबी बैलेंस इंक्वायरी नंबर 18001802223 (टोल फ्री) और 01202303090 पर मिस्ड कॉल देनी होगी। एक शॉर्ट रिंग के बाद कॉल अपने आप डिस्कनेक्ट हो जाएगी। अब खाताधारक को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर पीएनबी अकाउंट बैलेंस के साथ एक एसएमएस मिलेगा, जिसमें बैलेंस डिटेल होगी।
नेटबैंकिंग के जरिए जानें बैलेंस
- नेट बैंकिंग के माध्यम से पीएनबी खाते का बैलेंस चेक करने के लिए, आपको बैंक में खाता खोलने के बाद नेट बैंकिंग सेवा के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा :
स्टेप 1 : बैंक द्वारा दिए गए यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके अपने नेट बैंकिंग खातों में लॉग इन करें
स्टेप 2 : डैशबोर्ड पर, 'बैलेंस समरी' ढूंढें और उस पर क्लिक करें
स्टेप 3 : आपको फिर बैलेंस समरी दिखाई देगी
जानिए बाकी तरीके
मोबाइल बैंकिंग के लिए पीएनबी एमबैंकिंग ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करें। ऐप खोलें और पीएनबी बैलेंस इंक्वारी विकल्प पर जाएं। इस पर क्लिक करें और आपका बैलेंस स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसके अलावा एसएमएस बैंकिंग के जरिए बैलेंस जानने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 'बीएएल स्पेस 16 डिजिट पीएनबी अकाउंट नंबर' टाइप करें और 5607040 पर भेज दें। मैसेज सफलतापूर्वक भेजे जाने के बाद, आपको बैंक की ओर से जवाब मिलेगा। आप उस मैसेज में आसानी से अपने पीएनबी अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते हैं। पीएनबी खाताधारक ई-स्टेटमेंट सेवाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए नेट बैंकिंग के जरिए लॉग इन करें। 'अदर सर्विसेज' पर क्लिक करें। 'सर्विस रिक्वेस्ट' पर क्लिक करें। अब 'न्यू रिक्वेस्ट्स' पर टैप करें। एक पेज खुलेगा जहां आपको ई-स्टेटमेंट के लिए अपनी ईमेल आईडी रजिस्टर करनी होगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications