Post Office FD Calculator: पोस्ट ऑफिस निवेश के लिए एक सुरक्षित प्लेटफॉर्म है. इसलिए पोस्ट ऑफिस स्कीम में निवेश करना आज भी कई लोग पसंद करते हैं. वहीं फाइनेंस एक्सपर्ट भी यहीं सलाह देते हैं कि अपने पोर्टफोलियों में पोस्ट ऑफिस स्कीम जैसे ऑप्शन को शामिल किया जाए. आज हम जानेंगे कि अगर आप पोस्ट ऑफिस एफडी में 1, 2,3 और 5 साल के लिए 2 लाख रुपये जमा करते हैं, तो आपका कितना फंड बनकर तैयार हो जाएगा.

पोस्ट ऑफिस एफडी एक सुरक्षित निवेश प्लेटफॉर्म है. आप पोस्ट ऑफिस फिक्स डिपॉजिट में 1, 2,3 और 5 साल के लिए निवेश कर अच्छा फंड तैयार कर सकते हैं. पोस्ट ऑफिस एफडी में आपको 6.9% से 7.5% तक रिटर्न मिल जाता है.
इस एफडी में मिलने वाला रिटर्न आपके जमा अवधि पर निर्भर करता है. चलिए अब बिना वक्त गवाएं पोस्ट ऑफिस एफडी में 1,2,3 और 5 साल तक 2 लाख रुपये निवेश पर कैलुकेशन समझ लेते हैं.
Post Office FD 5 Years: 5 साल के लिए 2 लाख रुपये निवेश कर कितना मिलेगा?
अगर आप पोस्ट ऑफिस एफडी में 5 साल के लिए 2 लाख रुपये निवेश करते हैं, तो आपको 7.5 फीसदी के हिसाब से 89,900 रुपये ब्याज के रूप में मिल जाते हैं. वहीं आपको 5 साल बाद मैच्योरिटी अमाउंट के रूप में कुल 2,89,990 रुपये मिलेंगे. ये अमाउंट ब्याज सहित जमा राशि मिलकर बना है.
Post Office FD 3 Years: 3 साल की एफडी में कितना मिलेगा रिटर्न?
वहीं अगर आप पोस्ट ऑफिस एफडी पर 3 साल के लिए 2 लाख निवेश करते हैं, तो आपको 7.1 फीसदी रिटर्न के हिसाब से 47,015 रुपये ब्याज के रूप में मिली जाएंगे. वहीं आपको साल की मैच्योरिटी पर 2,47,015 रुपये मिलेंगे.
Post Office FD 2 Years: 2 साल की एफडी पर कितना बनेगा फंड?
अगर आप पोस्ट ऑफिस एफडी में 2 साल के लिए 2 लाख रुपये निवेश करते हैं, तो आपको 7 फीसदी के हिसाब से 29,776 रुपये ब्याज के रूप में मिल जाएंगे. वहीं आपको मैच्योरिटी अमाउंट 2,29,776 रुपये मिलेगा.
Post Office FD 1 Year: 1 साल में कितना मिलेगा रिटर्न?
वहीं अगर आप पोस्ट ऑफिस एफडी में सिर्फ एक साल के लिए निवेश करते हैं, तो आपको 6.9 फीसदी रिटर्न के हिसाब से ब्याज में 14,161 रुपये मिल जाएंगे. 1 साल बाद आपको मैच्योरिटी अमाउंट में 2,14,161 रुपये मिलेंगे.
Post Office FD tax: एफडी में कैसे बचाएं टैक्स
आप पोस्ट ऑफिस या अन्य किसी भी फिक्स डिपॉजिट इनकम टैक्स सेक्शन 80 सी के तहत टैक्स छूट पा सकते हैं. आप सेक्शन 80 सी के तहत पोस्ट ऑफिस एफडी में 1,50,000 रुपये तक टैक्स में छूट पा सकते हैं.
वहीं अगर आप टैक्स में ज्यादा छूट पाना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस एफडी की जगह पीपीएफ (Post Office PPF) में निवेश कर सकते हैं, लेकिन इसमें शर्त ये है कि आपको 15 साल तक पैसे जमा करने होंगे.
वहीं आपके पास टैक्स सेविंग के लिए पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट का भी ऑप्शन रहता है. इसके साथ ही पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट में आपको ब्याज पोस्ट ऑफिस एफडी जैसा ही मिल जाता है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications