नई दिल्ली। देश में सबसे सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न पोस्ट ऑफिस में मिलता है। पोस्ट ऑफिस अनेक तरह की स्कीमें चलाता है। यहां पर सबसे बड़ा फायदा 100 रुपये तक से निवेश शुरू करने का है। वहीं अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं हैं। इसके अलावा इस वक्त देश में सबसे अच्छा गारंटीड रिटर्न भी यहां ब्याज के रूप में मिल रहा है। पोस्ट ऑफिस की 3 योजनाएं तो अभी भी 7 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे रही हैं। यहां तक की पोस्ट ऑफिस के सेविंग बैंक अकाउंट में अभी भी 4 फीसदी का ब्याज मिल रहा है, जबकि ज्यादातर बड़े बैंक 2 फीसदी से 3 फीसदी के बीच ही ब्याज दे रहे हैं। ऐसे में आइये जानते हैं पोस्ट ऑफिस की सभी जमा योजनाएं का डिटेल और उनका ब्याज।

जनवरी 2021 में बदल सकती है ब्याज दरें
पोस्ट ऑफिस की जमा योजनाओं की ब्याज दरों की समीक्षा हर तीन महीने में होती है। अगली समीक्षा के बाद 1 जनवरी 2021 को बताया जाएगा कि आगे कैसे रहेगी ब्याज दरें। ऐसे में समझदारी इसी में है कि 31 दिसंबर 2020 के पहले ही पैसे जमा कर अधिकतम ब्याज का फायदा उठाया जाए।
पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट
जैसे बैंक में सेविंग अकाउंट होता है, वैसा ही सेविंग बैंक अकाउंट पोस्ट ऑफिस में भी खोला जा सकता है। यहां पर 4 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। यहां पर अगर आप चाहें तो चेकबुक भी जारी कराई जा सकती है। इसके अलावा एटीएम की सुविधा भी इस अकाउंट में मिलती है। पोस्ट ऑफिस सेविंग बैंक अकाउंट को 500 रुपये खोला जा सकता है।
पोस्ट ऑफिस आरडी
पोस्ट ऑफिस आरडी पर इस वक्त 5.8 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। पोस्ट ऑफिस आरडी में न्यूनतम 100 रुपये जमा किया जा सकता है। इसके बाद 10 रुपये के गुणांक में चाहे जितना भी पैसा जमा किया जा सकता है। इस वक्त पोस्ट ऑफिस आरडी में बैंक की आरडी से भी ज्यादा का ब्याज मिल रहा है।
पोस्ट ऑफिस टीडी
पोस्ट ऑफिस टीडी स्कीम भी होती है। जैसे बैंक में एफडी होती है वैसे ही पोस्ट ऑफिस टीडी होती है। यहां पर 1 से लेकर 5 साल तक टीडी कराई जा सकती है। जहां 1 से लेकर 3 साल की टीडी पर 5.5 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है, वहीं 5 साल की टीडी पर 6.7 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। पोस्ट ऑफिस टीडी में न्यूनतम 1000 रुपये जमा करना होता है। वहीं अधिकतम की सीमा नहीं है।
पोस्ट ऑफिस एमआईएस
पोस्ट ऑफिस एमआईएस स्कीम चलाता है। इसमें पैसे जमा करने वालों को हर माह जमा के हिसाब से ब्याज दिया जाता है। पोस्ट ऑफिस एमआईएस में इस वक्त 6.6 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। पोस्ट ऑफिस एमआईएस में एक व्यक्ति अधिकतम 4.5 लाख रुपये ही जमा कर सकता है। हालांकि संयुक्त नाम से अधिकतम 9 लाख रुपये तक जमा कराया जा सकता है। हालांकि न्यूनतम 1000 रुपये जमा करके पोस्ट ऑफिस एमआईएस खाता शुरू हो सकता है।
पोस्ट ऑफिस वरिष्ठ नागरिक बचत योजना
पोस्ट ऑफिस वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (एससीएसएस) में इस वक्त 7.4 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। इस स्कीम में केवल 60 साल से ऊपर के वरिष्ठ नागरिक ही निवेश कर ब्याज ले सकते हैं। इस स्कीम में वरिष्ठ नागरिकों के अलावा कुछ अन्य कैटेगरी भी बनाई गई, जो लोग कुछ कम उम्र में भी निवेश कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस एससीएसएस स्कीम में अधिकतम 15 लाख रुपये का ही निवेश किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम इस स्कीम में 1000 रुपये जमा कर खाता खोला जा सकता है।
पोस्ट ऑफिस पीपीएफ
सामान्य भविष्य निधि यानी पीपीएफ खाता पोस्ट ऑफिस में खोला जा सकता है। लेकिन यह पीपीएफ अकाउंट बैंकों में भी खुल सकता है। वहीं एक पीपीएफ अकाउंट खुलने के बाद बैंक से पोस्ट ऑफिस में और पोस्ट ऑफिस से बैंक में ट्रांसफर कराया जा सकता है। इस वक्त पीपीएफ में 7.1 फीसदी ब्याज मिल रहा है। पीपीएफ को न्यूनतम 500 रुपये जमा कर खोला जा सकता है। वहीं पीपीएफ में अधिकतम डेढ़ लाख रुपये तक जमा किया जा सकता है। यह 15 साल का खाता होता है और इसमें हर साल में न्यूनतम 1 बार में 500 रुपये जमा करना जरूरी है।
पोस्ट ऑफिस सुकन्या समृद्धि योजना
पोस्ट ऑफिस सुकन्या समृद्धि (एसएसए) योजना एक बहुत ही अच्छी देश में सबसे ज्यादा ब्याज देने वाली सरकारी योजना है। पोस्ट ऑफिस सुकन्या समृद्धि (एसएसए) में इस वक्त 7.6 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। यह स्कीम कोई भी व्यक्ति अपनी बेटियों के नाम से शुरू कर सकता है। यह खाता 2 बेटियों के नाम पर शुरू हो सकता है। लेकिन अगर दूसरी बेटी जुड़वां हैं तो यह तीन बेटियों के नाम भी खुल सकता है। पोस्ट ऑफिस सुकन्या समृद्धि (एसएसए) खाता न्यूनतम 250 रुपये से खुल सकता है और इसमें साल में अधिकतम डेढ़ लाख रुपये जमा किया जा सकता है। यहां पर ध्यान रखने की बात यह है कि बेटियों की उम्र 10 साल से कम हो।
पोस्ट ऑफिस नेशनल सेविंग सार्टिफिकेट
पोस्ट ऑफिस नेशनल सेविंग सार्टिफिकेट यानी एनएससी बचत योजना में भी अच्छा ब्याज कमाया जा सकता है। इस वक्त पोस्ट ऑफिस एनएससी में पैसे जमा कर 6.8 फीसदी का ब्याज कमाया जा सकता है। इस स्कीम में पैस जमा करने पर इनकम टैक्स की छूट भी ली जा सकती है। इस स्कीम में पैसा 5 साल के लिए जमा किया जाता है। पोस्ट ऑफिस एनएससी में न्यूनतम 1000 रुपये जमा किया जा सकता है। लेकिन अधिकतम जमा की कोई सीमा नहीं है।
पोस्ट ऑफिस किसान विकास पत्र
पोस्ट ऑफिस किसान विकास पत्र यानी केवीपी स्कीमें भी अच्छा ब्याज दिया जा रहा है। यह देश की अकेली स्कीम में जिसमें पैसा डबल होता है। पोस्ट ऑफिस किसान विकास पत्र में जमा पैसा 124 महीने यानी 10 साल और 4 महीने में डबल हो जाता है। केवीपी में न्यूनतम 1000 रुपये जमा किया जा सकता है। हालांकि अधिकतम जमा की कोई सीमा नहीं है। इस वक्त पोस्ट ऑफिस किसान विकास पत्र यानी केवीपी में 6.9 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है।
एक नजर में पोस्ट ऑफिस जमा योजनाओं की ब्याज दरें
-पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट : 4 फीसदी
-पोस्ट ऑफिस आरडी : 5.8 फीसदी
-पोस्ट ऑफिस एमआईएस : 6.6 फीसदी
-किसान विकास पत्र (केवीपी) : 6.9 फीसदी
-सामान्य भविष्य निधि (पीपीएफ) : 7.1 फीसदी
जानिए कुछ और जमा योजनाओं की ब्याज दरें
-सुकन्या समृद्धि योजना : 7.6 फीसदी
-नेशनल सेविंग सार्टिफिकेट (एनएससी) : 6.8 फीसदी
-वरिष्ठ नागरिक बचत योजना : 7.4 फीसदी
पोस्ट ऑफिस टीडी यानी एफडी
-पोस्ट ऑफिस टाइम डिपाजिट स्कीम (1 साल) : 5.5 फीसदी
-पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम (2 साल) : 5.5 फीसदी
-पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम (3 साल) : 5.5 फीसदी
-पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम (5 साल) : 6.7 फीसदी
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications