जो लोग सरकारी योजना में पैसा लगाना चाहते हैं उनके लिए बड़े काम की खबर है। जी हां अगर आप भी छोटे निवेश में सुरक्षित मुनाफा चाहते हैं तो आपके लिए पोस्ट ऑफिस के फिक्स्ड डिपॉजिट प्लान में निवेश बेहतर विकल्प है।
नई दिल्ली, फरवरी 14। जो लोग सरकारी योजना में पैसा लगाना चाहते हैं उनके लिए बड़े काम की खबर है। जी हां अगर आप भी छोटे निवेश में सुरक्षित मुनाफा चाहते हैं तो आपके लिए पोस्ट ऑफिस के फिक्स्ड डिपॉजिट प्लान में निवेश बेहतर विकल्प है। निवेश की बात करें तो ज्यादातर लोग एफडी की सलाह देते हैं। निवेश करने के दौरान थोड़ा कम रिटर्न ही सही लेकिन सेफ्टी को प्राथमिकता देते हुए एफडी आपके लिए सही ऑप्शन भी है। इसमें आपको सीमित समय के लिए गारंटीड रिटर्न मिलता है। बैंक एफडी आज भी कई लोगों के लिए सेविंग्स का पहला विकल्प बनी हुई है। एफडी पर कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। कुछ बैंक इसके एवज में लोन की भी सुविधा देते हैं। PPF : देता है करोड़पति बनने का मौका, 400 रु रोज का करें निवेश

मुनाफे के साथ सरकारी गारंटी
पोस्ट ऑफिस में एफडी कराने पर आपको ब्याज के साथ कई और भी सुविधाएं भी मिलती हैं। सबसे बड़ी बात कि मुनाफे के साथ सरकारी गारंटी भी मिलेगी। इसमें आपको तिमाही आधार पर ब्याज की सुविधा मिलती है। अच्छी बात तो यह है कि पोस्ट ऑफिस में एफडी कराना बेहद आसान भी है। बता दें कि इंडिया पोस्ट ने अपने वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी। इस जानकारी के अनुसार, पोस्ट ऑफिस में आप अलग-अलग 1, 2, 3, 5 सालों के लिए एफडी करा सकते हैं। चलिए अब विस्तार से इसके बारे में जानते है।
फायदा ही फायदा मिलेगा
- पोस्ट ऑफिस में एफडी करने पर आपको भारत सरकार गारंटी देती है।
- अच्छी बात तो यह है कि इसमें निवेशकों का पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है।
- इसमें एफडी ऑफलाइन (कैश, चेक) या ऑनलाइन (नेट बैंकिंग/मोबाइल बैंकिंग) के जरिए कर सकते हैं।
- इसमें आप 1 से ज्यादा एफडी कर सकते हैं। इतना ही नहीं इसके अलावा एफडी अकाउंट को जॉइंट कर सकते हैं।
- इसमें 5 साल के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट करने पर आपको आइटीआर फाइल करते समय टैक्स में छूट मिलेगी।
- एक पोस्ट ऑफिस से एफडी दूसरे पोस्ट ऑफिस में आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं।
जबरदस्त ब्याज मिलता है एफडी पर
पोस्ट ऑफिस में एफडी कराने के लिए आप चेक या कैश देकर खाता खोल सकते हैं। इसमें न्यूनतम 1000 रुपये से अकाउंट खुलते हैं और मैक्सिमम राशि जमा करने की कोई सीमा नहीं है। इसके तहत 7 दिन से एक साल की एफडी पर 5.50 फीसदी ब्याज मिलता है। 1 साल 1 दिन से लेकर 2 साल की एफडी पर भी यही ब्याज दर है। वहीं, 3 साल तक की एफडी पर भी 5.50 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है। 3 साल एक दिन से 5 साल तक की एफडी पर 6.70 फीसदी ब्याज मिलता है। यानी यहां आपको एफडी पर अच्छा मुनाफा मिलेगा।
पोस्ट ऑफिस ब्याज दरें
बचत खाता : 4 %
1 वर्षीय टाइम डिपॉजिट : 5.5%
2 वर्षीय टाइम डिपॉजिट : 5.5 %
3 वर्षीय टाइम डिपॉजिट : 5.5 %
जानिए कुछ और योजनाओं की ब्याज दरें :
5 वर्षीय टाइम डिपॉजिट : 6.7 %
5 वर्षीय रेकरिंग डिपॉजिट : 5.8 %
5 वर्षीय सीनियर सिटीजेन सेविंग्स स्कीम : 7.4%
5 वर्षीय मासिक आय खाता : 6.6 %
बाकी योजनाओं की ब्याज दरें
5 वर्षीय नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट : 6.8%
पीपीएफ : 7.1 %
किसान विकास पत्र : 6.9 %(124 महीनों में मैच्योर)
सुकन्या समृद्धि योजना : 7.6 %
इन दो बैंकों ने एफडी की ब्याज दरों में किया बदलाव
इस समय सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और यूको बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) की ब्याज दरों में बदलाव किया है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की बात करें तो मिनिमम इंट्रेस्ट रेट 2.75% और मैक्सिमम इंट्रेस्ट रेट 5.15% है। जबकी यूको बैंक का मिनिमम इंट्रेस्ट रेट 2.80% और मैक्सिमम इंट्रेस्ट रेट 5.60% है। इससे पहले देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी और कोटक महिंद्रा बैंक ने भी एफडी की ब्याज दरों में बदलाव किया था। पिछले महीने एसबीआई ने 1 साल की एफडी पर ब्याज की दर को 5 से बढ़ाकर 5.10% कर दिया था। इसी तरह सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज की दर 5.50 से बढ़कर 5.60% हो गई है। नई ब्याज दर 15 जनवरी से लागू हुई हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications