नई दिल्ली। पोस्ट ऑफिस में करीब आधा दर्जन बचत योजनाएं हैं। इसमें बैंक की एफडी जैसी स्कीम से लेकर अन्य लधु बचत योजनाएं शामिल हैं। सबसे खास बात यह है कि पोस्ट ऑफिस में बैंक से ज्यादा ब्याज मिल रहा है। वहीं पोस्ट ऑफिस में जमा पैसा पूरी तरह से सुरक्षित होता है। क्योंकि पोस्ट ऑफिस में जमा पैसे की सुरक्षा की गारंटी भारत सरकार देती है। जमा पैसों की सुरक्षा की ऐसी गारंटी बैंक में भी नहीं है। बैंक अगर डूब जाएगा, तो आपका केवल 5 लाख रुपये तक जमा ही सुरक्षित है, इससे ज्यादा जमा का डूबना तय है। लेकिन पोस्ट ऑफिस में जमा पैसा पूरा पैसा सुरक्षित होता है। पोस्ट ऑफिस की एक जमा योजना में तो पैसा डबल हो जाता है। पोस्ट आफिस की ब्याज दरों की हर तीन महीने पर समीक्षा होती है। ऐसे में आइये जानते हैं कि पोस्ट ऑफिस की जमा योजनाओं पर इस वक्त कितना ब्याज मिल रहा है।
जानिए पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं की ब्याज दरें
-पोस्ट ऑफिस बचत खाता में इस वक्त 4 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है।
-पोस्ट ऑफिस की 1 वर्षीय टाइम डिपॉजिट पर इस वक्त 5.5 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है।
-पोस्ट ऑफिस की 2 वर्षीय टाइम डिपॉजिट पर इस वक्त 5.5 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है।
-पोस्ट ऑफिस की 3 वर्षीय टाइम डिपॉजिट पर इस वक्त 5.5 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है।
-पोस्ट ऑफिस की 5 वर्षीय टाइम डिपॉजिट पर इस वक्त 6.7 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है।
नोट : पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट (टीडी) एकदम बैंक की एफडी की तरह की ही योजना है।
ये हैं पोस्ट ऑफिस की कुछ अन्य विकास योजनाओं की ब्याज दरें
-पोस्ट ऑफिस रिकारिंग डिपॉजिट में इस वक्त 5.8 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है।
-पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना पर इस वक्त 6.6 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है।
-सुकन्या समृद्धि अकाउंट (एसएसए) पर इस वक्त 7.6 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है।
-राष्ट्रिय बचत सर्टिफिकेट यानी एनएससी पर इस वक्त 6.8 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है।
-वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (एससीएसएस) पर इस वक्त 7.4 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है।
ये है पोस्ट ऑफिस की पैसा डबल करने वाली स्कीम
-किसान विकास पत्र पर इस वक्त 6.9 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है।
किसान विकास पत्र (केवीसी) में अगर निवेश किया जाए तो यह 124 महीने यानी 10 साल 4 माह में दोगुना हो जाता है। इस स्कीम में न्यूनतम 1000 रुपये भी जमा किया जा सकता है और अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है।
जान लीजिए कब बदलती हैं ब्याज दरें
यह ब्याज दरें 1 जुलाई 2020 से लागू हैं। ध्यान रहे कि पोस्ट ऑफिस की ब्याज दरों की हर तीन माह पर समीक्षा होती है, और इसके हिसाब से इनमें बदलाव किया जा सकता है। ब्याज दरों के बारे में अगली घोषणा 1 अक्टूबर 2020 को होगी। इस दिन से ब्याज यही रह सकती हैं, या यह कम या ज्यादा भी हो सकती हैं।
आप जिस भी तिमाही में पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट, पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट, पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना, राष्ट्रिय बचत सर्टिफिकेट (एनएससी) और किसान पत्र (केवीपी) में निवेश करेंगे, तो उस समय मिलने वाली ब्याज दर पूरी योजना अवधि में मिलती रहेगी।
हालाँकि, पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड (पीपीएफ) और सुकन्या समृद्धि योजना पर ब्याज दर सरकार की बदलती रहती है, और यह उसी अनुसार लागू मानी जाती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications