नयी दिल्ली। क्या आप बैठे-बैठे हर महीने कमाई करना चाहते हैं? अगर आपका जवाब हां में तो यह खबर आपके बहुत काम आएगी। दरअसल बैठे-बैठे दो ही तरीकों से पैसा कमाया जा सकता है। पहला कोई ऐसा बिजनेस, जिसमें माथापच्ची ज्यादा न हो। दूसरा तरीका है निवेश का। आप किसी ऐसी स्कीम में स्कीम में निवेश करें, जिसमें आपको निश्चित इनकम मिलती रहे। कई ऐसी निवेश योजनाएं मौजूद हैं, जिनमें आप एक बार पैसा लगा कर हर महीने निश्चित इनकम पेंशन के रूप में पा सकते हैं। मगर ऐसी स्कीमों में एक साथ बड़ी राशि का निवेश करना होता है। कुछ ऐसे भी ऑप्शन हैं, जिनमें हर महीने थोड़ा-थोड़ा पैसा जमा करने पर भी आपको मासिक इनकम हासिल हो सकती है। इन्हीं में से एक है पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम। जानते हैं इस योजना की डिटेल।
कैसे होगी हर महीने कमाई
पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में आप जो पैसा निवेश करते हैं, उस पर मिलने वाली ब्याज राशि को 12 हिस्सों में बांट दिया जाता है और फिर हर महीने के हिसाब से आपको पैसा दिया जाता है। इस समय पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम पर 6.6 फीसदी ब्याज दर ऑफर की जा रही है। आगे जानिए कि आप अधिकतम कितनी मासिक इनकम प्राप्त कर सकते हैं।
अधिकतम 4.5 लाख रु है निवेश की लिमिट
पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में आप अकेले या किसी के साथ मिल कर जॉइंट अकाउंट भी खुलवा सकते हैं। अकेले आप इस योजना में ज्यादा से ज्यादा 4.5 लाख रु का निवेश कर सकते हैं, जबकि जॉइंट अकाउंट में 9 लाख रु तक निवेश किया जा सकता है।
हर महीने कितने रु मिलेंगे
यदि आप अकेले एक साथ 4.5 लाख रु का निवेश करते हैं तो 6.6 फीसदी के हिसाब से कुल ब्याज राशि बनेगी 29,700 रु। ये 29,700 रु आपको पूरे साल में 12 किस्तों में मिल सकते हैं। हालांकि जरूरी नहीं कि आप 4.5 लाख रु ही निवेश करें। इस योजना में कम से कम 1000 रु से शुरुआत की जा सकती है। उस हिसाब से जो ब्याज बनेगा उसके भुगतान आपको किया जाएगा।
मैच्योरिटी का नियम
पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में मैच्योरिटी अवधि 5 साल की होती है। मगर आप चाहें तो इसे आगे बढ़ा सकते हैं। कम से कम 1000 रु के बाद आप 100 रु के गुणा में निवेश कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि मैच्योरिटी पर आपको अपना पूरा निवेश किया गया पैसा वापस मिल जाएगा। जब तक स्कीम में आपका पैसा निवेश रहेगा, आपको ब्याज इनकम हासिल होती रहेगी।
कौन कर सकता है निवेश
पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में निवेश के लिए वैसे तो न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है। मगर आप किसी बच्चे के लिए भी ये खाता खुलवा सकते हैं, जिसमें अभिभावक के नाम पर खाता खोला जाएगा। मगर बच्चे के व्यस्क होते ही वो खाता उसके हवाले कर दिया जाएगा।
ये हैं दो नुकसान
जहां पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम के इतने फायदे हैं वहीं दो नुकसान भी हैं। इस स्कीम के तहत अकाउंट बंद करने के लिए पोस्ट ऑफिस में आवेदन फॉर्म जमा करना होता है। मगर यदि आप खाता खोलने के 3 और 5 साल के बीच खाता बंद करें तो 1 फीसदी पैसा काट लिया जाएगा। यदि आप 1 से 3 साल के भीतर खाता बंद कराएं तो 2 फीसदी पैसा काटा जाएगा। एक साल पूरा साल होने से पहले आप खाता बंद नहीं करा सकते। दूसरे मिलने वाले ब्याज पर आपको टैक्स छूट नहीं मिलेगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications