MIS Scheme : पोस्ट ऑफिस मासिक आय स्कीम [POMIS] यह स्कीम बेहद ही अच्छी स्कीम मानी जा रही, हम बात कर रहे हैं पोस्ट ऑफिस की जानी मानी स्कीम के बारे में जिसमें आप 5 साल के लिए निवेश करिए और हर महीने जबदस्त इन्टरस्ट पाते रहिए, आपकि जानकारी के लिए आपको बता दें अगर आप इस स्कीम में निवेश करते हैं, तो आपको हर महीने 7.4 प्रतिशत का रेट ऑफ इन्टरस्ट मिलता है और इस स्कीम में आप कम से कम 1000 रुपए से निवेश करना शुरू कर सकते हैं। इस स्कीम के तहत अगर आप सिंगल खाता खोलते हैं, तो इसमें आप 9 लाख रुपए तक का निवेश कर सकते हैं, वहीं अगर आप इसमें जॉइन्ट खाता खोलते हैं, तो आप कुल 15 लाख रुपए तक का बिना किसी चिंता के निवेश कर सकते हैं।
पोस्ट ऑफिस की अच्छी स्कीमों में से एक है, आप भी खुलवा सकते है पोस्ट ऑफिस में अपना खाता है। यह स्कीम आपको कम समय में जबदस्त इनकम प्राप्त करवाएगी। हर व्यक्ति यह सोचता है कि उसकी कमाई का पैसा वो किसी अच्छी जगह पर निवेस कर सके ताकि उसे अच्छा फायदा मिले भले ही उसकी रकम का उसको कम ब्याज मिले, लेकिन यह चाहता है कि उसकी रकम सुरक्षित रहे और उसे जरूरत पड़ने पर काम आ सके जिसको देखते हुए पोस्ट ऑफिस ने इस खास स्कीम को चलाया है, ताकि आपकि रकम को सुरक्षित रखा जा सके और बैंकों के मुकाबले इन्टरस्ट भी ज्यादा मिलता है।

इस स्कीम की खास बातें
इस स्कीम कोई भी व्यक्ति अपना सिंगल खाता खोल सकता है और दो से तीन लोग मिलके जॉइन्ट खाता भी खोल सकते हैं। अगर आप इस स्कीम का फायदा अपने बच्चों को भी दिलवाना चाहते हैं, उनके माता पिता इस खाते को खुलवा सकते हैं वहीं एक जानकारी आपको और बता दें 10 साल की उम्र से बड़े भी [POMIS] स्कीम में अपना खाता खुलवा सकते हैं। अगर आप इस स्कीम में दो से तीन लोग मिलकर जॉइन्ट खाता खोल रहे हैं तो सारे खाताधारकों को बराबर पैसा डिवाइड किया जाता है। अगर हम इस स्कीम में इन्टरस्ट की बात करें तो आपको हर महीने दिया जाता है, जो आज कल चल रहा है 7.4 प्रतिशत यह इन्टरस्ट आपके पोस्ट ऑफिस खाते में खुदबखुद डिपोसीट हो जाता है।
आपकि जानकारी के एक खास चीज और बता देते हैं अगर हमे किसी समय पैसों की जरूरत पड़ जाती है, तो पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में प्री मैच्योर विडरोल की का ऑप्शन भी उपलब्ध है, जैसे की यह स्कीम 5 साल की है लेकिन आप इसके शुरुआती और पहले साल में किसी भी रकम को नहीं निकाल सकते हैं, आप एक साल बाद और तीन साल से पहले आप खाता बंद करवा सकते हैं, लेकिन कुछ शर्तों का आपको पालन करना होगा, आपके प्रिंसिपल अमाउन्ट की 2 प्रतिशत की रकम काट ली जाएगी बाकी की बची हुई रकम आपको वापस कर दी जाएगी।
वहीं आप तीन साल बाद और पांच साल पहले अपने इस खाते को बंद करवाना चाहते हैं, प्रिंसिपल अमाउन्ट की 1 प्रतिशत की रकम काट ली जाएगी बाकी की बची हुई रकम इन्टरस्ट के साथ आपको लौटा दी जाएगी। इस खाते का मैच्योरिटी समय है 5 साल है अगर खाताधारक खाता खोलने के बाद उसकी डेथ हो जाती है तो उसका खाता बंद कर दिया जाएगा और जितनी भी रकम उस समय तक जमा हो चुकी होगी वो सब नॉमिनी को इन्टरस्ट के साथ पूरी रकम दी जाएगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Price Today: 12 अप्रैल को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

EPFO 3.0 withdrawal: अब PF निकालना हुआ आसान! UPI से सीधे निकलेगा पैसा, जानें कितना और कब निकाल सकते है?



Click it and Unblock the Notifications