Post Office MIS Scheme: इन्वेस्टमेंट करने के कई तरीके होते हैं। कुछ लोग शेयर मार्केट में पैसे लगाते हैं लेकिन इसमें जोखिम भी होता है। आप पोस्ट ऑफिस स्कीम में पैसे निवेश करके बढ़िया रिटर्न हासिल कर सकते हैं। निवेश करने के लिए पोस्ट ऑफिस कई सारी स्कीम चलाता है। पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (MIS) से आप अपनी पत्नी के साथ मिलकर निवेश करके तगड़ा रिटर्न कमा सकते हैं। इसमें सिर्फ एक बार निवेश कर आप हर महीने घर बैठे कमाई कर सकते हैं।

15 लाख रुपये तक कर सकते हैं निवेश (Post Office Monthly Income Scheme)
एमआईएस में आप एक खाते में 1,000 रुपये से लेकर 9 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। जॉइंट अकाउंट के लिए अधिकतम निवेश 15 लाख रुपये तक आप निवेश कर सकते हैं। यह योजना 7.4% की वार्षिक ब्याज दर प्रदान करती है। ब्याज के पैसे हर महीने आपके बैंक खाते में आते हैं।
इस योजना के तहत विवाहित जोड़े जॉइंट अकाउंट खोल सकते हैं। ज्वाइंट अकाउंट में 15 लाख रुपये निवेश करने पर आपको पांच साल तक 9,250 रुपये का मासिक निश्चित ब्याज मिलता है। इस अवधि के बाद, पूरी मूल राशि आपके बैंक खाते में वापस आ जाती है।
अगर 14 लाख रुपये का करेंगे निवेश (Post Office Monthly Income Scheme Calculation)
अगर आप इस पोस्ट ऑफिस स्कीम में 14 लाख रुपये का निवेश करते हैं तो आपके बैंक खाते में 5 साल तक हर महीने 8633 रुपये का फिक्स ब्याज आता रहेगा। 5 साल पूरे होने के बाद आपके द्वारा जमा कराए गए पूरे 14 लाख रुपये भी आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए जाते हैं। बताते चलें कि ये एक सरकारी स्कीम है, जिसे केंद्र सरकार की देखरेख में डाकघर द्वारा चलाया जा रहा है। इस स्कीम में आपका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित रहता है और हर महीने गारंटी के साथ फिक्स ब्याज मिलता रहता है।
लॉक-इन पीरियड और समय से पहले निकासी के नियम
एमआईएस में लॉक-इन पीरियड पांच साल की होती है। हालांकि, कुछ शर्तों के तहत, आप इस अवधि के समाप्त होने से पहले अपना अकाउंट को बंद कर सकते हैं और धनराशि निकाल सकते हैं। यह योजना केंद्र सरकार की निगरानी में डाकघर द्वारा प्रबंधित की जाती है, जो आपके पैसे की सुरक्षा सुनिश्चित करती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications