नयी दिल्ली। यदि आप पैसों की तंगी दूर करने के लिए निवेश शुरू करने की सोच रहे हैं तो पोस्ट ऑफिस की एक खास स्कीम आपके लिए बेस्ट रहेगी। जिस स्कीम की हम बात कर रहे हैं उसमें आपको हर महीने पैसा मिलेगा। यही इस स्कीम की सबसे अच्छी बात है। ये है पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (पीओएमआईएस)। जैसा कि नाम से ही जाहिर है कि इस योजना में आपको हर महीने इनकम के रूप में पैसे मिलेंगे। आप पीओएमआईएस में अकेले या फिर किसी सह-खाताधारक के साथ जॉइंट अकाउंट भी खुलवा सकते हैं। यदि ये खाता अकेले खुलवाया जाए तो अधिकतम 4.5 लाख रु तक पैसा जमा किया जा सकता है। वहीं जॉइंट अकाउंट के मामले में ये सीमा दोगुनी होकर 9 लाख रु हो जाती है।
ऐसे होगी हर महीने कमाई
पीओएमआईएस में इस समय 6.6 फीसदी सालाना ब्याज दिया जा रहा है। ब्याज राशि को 12 महीनों में बांटा जाएगा और आपको एक महीने के जितने पैसे बनेंगे वो हर महीने मिलने लगेंगे। यदि आप 4.5 लाख रु निवेश करें तो आपको कुल 29,700 रु कुल ब्याज मिलेगा। पीओएमआईएस की मैच्योरिटी अवधि 5 साल है। मगर आप इस अवधि को आगे बढ़ा सकते हैं।
कम से कम कितना निवेश
पीओएमआईएस में आप कम से कम 1000 रु का भी निवेश कर सकते हैं। इसके बाद आपको 100 रु की गुणा में निवेश करने की अनुमति होगी। पीओएमआईएस में हर महीने तय इनकम मिलना ही इस स्कीम की सबसे बड़ी खासियत है। मेच्योरिटी पर आपको कुल निवेश राशि वापस मिल जाएगी। इससे आप पैसा जोड़ भी सकते हैं। यदि आप हर महीने ब्याज का पैसा न लें तो ये पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट में जमा होते रहेगा। इससे फायदा यह होगा कि मूल निवेश राशि के साथ-साथ इस ब्याज राशि पर भी ब्याज मिलेगा।
कैसे खुलेगा पीओएमआईएस अकाउंट
आप यह खाता अपने करीबी पोस्ट ऑफिस में खुलवा सकते हैं। आपको एक आवेदन फॉर्म भरना होगा। साथ ही आपको आईडी प्रूफ और दो पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत होगी। खाता खोलने के लिए दी जाने वाली का भुगतान कैश या चेक के माध्यम से किया जा सकता है। 10 साल से अधिक के बच्चे (नाबालिग) के नाम या इससे कम आयु वाले बच्चे के अभिभावक के नाम पर पीओएमआईएस अकाउंट खुलवाया जा सकता है। जब बच्चा व्यस्क हो जाएगा तो खाता उसके हवाले कर दिया जाएगा।
खाता बंद करने की तरीका
यदि आप पीओएमआईएस अकाउंट बंद करना चाहें तो ऐसा पोस्ट ऑफिस में आवेदन फॉर्म जमा करके किया जा सकता है। यदि आप खाता खोलने के 3 और 5 साल के बीच खाता बंद करें तो 1 फीसदी पैसा काट लिया जाएगा। यदि आप 1 से 3 साल के भीतर खाता बंद कराएं तो 2 फीसदी पैसा काटा जाएगा। एक साल पूरा साल होने से पहले आप खाता बंद नहीं करा सकते।
टैक्स छूट नहीं मिलेगा
हालांकि पीओएमआईएस अकाउंट के ब्याज पर टैक्स छूट नहीं मिलेगी। मगर ब्याज पर कोई टीडीएस नहीं काटा जाएगा। जो ब्याज आपको साल भर मिलेगा उसे टैक्सेबल इनकम में जोड़ा जाएगा। ज्यादा जानकारी के लिए आप नजदीकी पोस्ट ऑफिस में संपर्क कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications