Post Office RD Scheme: आपने बचपन में पैसे जमा करने के लिए गुल्लक का इस्तेमाल किया होगा और बाद में जब गुल्लक भर जाती होगी तो आपको एक साथ कई सारे पैसे मिल जाते थे। ऐसे ही पोस्ट ऑफिस भी पैसे बचाने में मदद करता है। पोस्ट ऑफिस में पैसे निवेश करने के लिए लोग कई सारी स्कीम्स का सहारा लेते हैं।
पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम(रिकरिंग डिपॉजिट) एक ऐसी डाकघर की स्कीम है जिसमें निवेश करके आप लखपति बन सकते हैं। इसमें हर महीने एक तय राशि का इन्वेस्टमेंट करते हुए आप 1 लाख रुपये तक का फंड जमा कर सकते हैं। आइए इसकी पूरी कैलकुलेशन से समझते हैं।

सिर्फ 100 रुपये से खुल सकते हैं अकाउंट (Post Office Scheme Calculation)
इस पोस्ट ऑफिस स्कीम में आप सिर्फ 100 रुपये के साथ भी खाता खोल सकते हैं। आरडी स्कीम में मैच्योरिटी पीरियड 5 साल का तय किया गया है, जिसे बढ़ाकर 10 साल भी किया जा सकता है। इसमें नाबालिग के नाम पर भी खाता आसानी से खोला जा सकता है, लेकिन इसके लिए बस माता-पिता को भी डॉक्यूमेंट के साथ अपना नाम देना जरूरी होता है। अगर आप जॉब करते हैं तो इसमें निवेश करने के लिए आपको कोई बड़ी अमाउंट की जरूरत नहीं है आप इसमें हर महीने सैलरी आने पर एक निश्चित रकम डाल सकते हैं और 5 साल बाद या 10 साल बाद मेच्योरिटी होने पर आपके हाथ में बड़ी रकम होगी।
1000 रुपये निवेश करने पर मिलेंगे 1 लाख से ज्यादा पैसे
अगर आप इस स्कीम में हर महीने 1,000 रुपये का निवेश करते हैं, तो फिर इसके मैच्योरिटी पीरियड यानी पांच साल में कुल 60,000 रुपये जमा करेंगे और इस पर 6.7 फीसदी की दर से ब्याज के रुपये में 11,369 रुपये जुड़ेंगे। इसके बाद आपका कुल फंड 71,369 रुपये हो चुका होगा.
अब आप इस अकाउंट को और पांच साल के लिए आगे बढ़ाते हैं, तो फिर 10 साल में आपके द्वारा जमा की गई रकम 1,20,000 रुपये होगी. इसके साथ ही 6.7 फीसदी की दर से इस जमा पर ब्याज की रकम 50,857 रुपये बनेगी. इस हिसाब से देखा जाए तो फिर 10 साल की अवधि में आपका जमा कुल फंड 1,70,857 रुपये होगा
एक से ज्यादा अकाउंट खोलने की सुविधा
इतना ही नहीं आप एक या एक से ज्यादा अकाउंट भी खोल सकते है। छोटे बच्चों के नाम पर भी यह अकाउंट खोला जा सकता है। 10 साल या उससे अधिक उम्र होने पर आप इसे खुद ऑपरेट कर सकते हैं। 3 लोग मिलकर ज्वाइंट अकाउंट भी खोल सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications