Post Office Scheme Calculation: पोस्ट ऑफिस में निवेश करने पर आपको सुरक्षा के साथ बढ़िया रिटर्न भी मिलता है। अगर आप बड़े निवेश के बारे में नहीं सोच पा रहे हैं तो छोटी बचत से भी आप अच्छा खासा पैसा जमा कर सकते हैं। इसमें कोई जोखिम नहीं होता और पैसा बढ़ता है। आप पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम से लाखों रुपये का पंड बना सकते हैं।

अगर हर दिन 50 रुपये की बचत करते हैं तो मिलेगा इतना रिटर्न
मान लीजिए आप हर रोज अपने पास 50 रुपये की बचत करते हैं तो महीने के अंत में आपके पास 1500 रुपये हो जाएंगे। फिर आप इन पैसों को इस पोस्ट ऑफिस स्कीम में निवेश कर दीजिए। इसमें आपको हर साल 6.7% के ब्याज दर का फायदा मिलेगा। पांच साल में आपका इंवेस्टेड अमाउंट 90,000 रुपये हो जाएगा और फिर कुल रिटर्न आपको 1,07,050 रुपये मिलेगा।
हर रोज 100 रुपये की बचत से होगा लाखों का निवेश
वहीं, अगर आप रोज सिर्फ 100 रुपये बचाते हैं, तो महीने में 3000 रुपये हो जाएंगे। यानी हर साल आप 36,000 रुपये जमा करेंगे और 5 साल के बाद कुल जमा राशि होगी 1,80,000 रुपये। ऐसे में 6.7% सालाना ब्याज पर 5 साल में आपको लगभग 34,097 रुपये का ब्याज मिलेगा। इस तरह कुल 2,14,097 रुपये मिलेगा जिसमें आपका मूल निवेश और ब्याज दोनों शामिल होगा।
इस पोस्ट ऑफिस स्कीम के कई सारे फायदे हैं। अगर आपने कम से कम 12 किस्तें जमा कर दी हैं, तो आप अपनी जमा राशि का 50% तक लोन ले सकते हैं। इसके अलावा 5 साल बाद भी इस स्कीम का फायदा चाहिए, तो आप इसे आसानी से अगले 5 साल के लिए एक्सटेंड करवा सकते हैं। वहीं, अगर आपको निवेश की राशि तुरंत चाहिए, तो आप इस अकाउंट को 3 साल बाद बंद कर सकते हैं, लेकिन अगर आप मैच्योरिटी से पहले इसे बंद करते हैं, तो आपको सेविंग्स अकाउंट के हिसाब से ब्याज दिया जाएगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications