Post Office RD Scheme: अच्छे रिटर्न की वजह से निवेशकों का रुख मौजूदा समय में शेयर बाजार की ओर ज्यादा हो गया है. ज्यादा इनवेस्टर्स इसके लिए सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान यानी SIP का रास्ता अपना रहे. हालांकि, निवेश का यह तरीका हाई रिस्क, हाई रिटर्न वाला है. क्योंकि इसमें रिटर्न बाजार की चाल से तय होता है. ऐसे में मेहनत की कमाई के निवेश पर गारंटी रिटर्न के लिए सरकारी सेविंग स्कीम आज भी पसंदीदा है. इसके लिए निवेशक नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर ऑफर किए जा रहे सेविंग स्कीम के बारे में जान लेतें हैं, जिसमें से एक रिकरिंग डिपॉजिट यानी आरडी स्कीम भी शामिल है. इसमें निवेश पर सामान्य FD से ज्यादा रिटर्न मिलता है.
पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट (Post Office RD Scheme) स्कीम भी इनमें से एक है, जहां गारंटीड रिटर्न मिलता है. इसमें SIP ती तरह मंथली निवेश किया जाता है. पोस्ट ऑफिस RD में केवल 100 रुपए से ही निवेश की शुरुआत किया जा सकता है, जिसमें सालाना 6.7% फीसदी ब्याज ऑफर किया जा रहा है.
पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम कैलकुलेटर (Post Office RD Scheme Calculator)
पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम कैलकुलेटर के जरिए निवेशकों को होने वाले बेनिफिट्स पर नजर डालते हैं. रिकरिंग डिपॉजिट कैलकुलेटर के मुताबिक अगर निवेशक हर महीने 3,000 रुपए जमा करें तो लॉन्ग टर्म में मोटा पैसा तैयार किया जा सकता है. निवेशक अगर 5 साल तक लगातार मंथली 3000 रुपए RD में जमा करते हैं, तो मैच्योरिटी पर कुल रकम 2.14 लाख रुपए मिलेंगे.
RD में मैच्योरिटी पर मिलने वाले कुल रकम में निवेशक की ओर से जमा रकम 1,80,000 रुपए होगा. जबकि स्कीम में ब्याज से कुल कमाई का आंकड़ा 34,097 रुपए होगी. यानी रोजाना की मात्र 100 रुपए की छोटी बचत से लाखों तैयार किया जा सकता है. पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में नॉमिशेन की भी सुविधा मिलती है.

पोस्ट ऑफिस आरडी (Post Office RD)
निवेशक पोस्ट ऑफिस जाकर रेकरिंग डिपॉजिट (Post Office RD) में कम से कम 100 रुपए से खाता खुलवा सकते हैं. फिर खाते में 10-10 रुपए के मल्टीपल में जमा कर सकते हैं. पोस्ट ऑफिस की RD स्कीम में जमा करने की अधिकतम सीमा नहीं है. साथ ही इस स्कीम में एक निवेशक कई खाते खुलवा सकता है.
पोस्ट ऑफिस RD में सिंगल के अलावा 3 व्यक्तियों तक ज्वाइंट अकाउंट खोला जा सकता है. वहीं, नाबालिकों के लिए उनके पैरेंट्स भी RD के लिए खाता खुलवा सकते हैं. RD अकाउंट की मैच्योरिटी पीरियड 5 साल की होती है. लेकिन निवेशक अकाउंट से 3 साल के बाद भी पैसा निकाल सकते हैं. यानी 3 साल बाद प्री-मैच्योर क्लोजर किया जा सकता है. पोस्ट ऑफिस की RD स्कीम की खास बात ये भी है कि अकाउंट पर 12 किस्त जमा करने के बाद जमा रकम का 50% तक लोन ले सकते हैं.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications