Post Office Scheme: आज के समय में निवेश के हजारों ऑप्शन हैं। लोग अपनी पसंद, जानकारी और आर्थिक निवेश क्षमता के अनुसार निवेश करते हैं। कई ऐसे स्कीम हैं जिसमें रिटर्न दमदार मिलता है लेकिन उसमें नुकसान की भी संभावना उतना ही अधिक रहता है। ऐसे में कुछ लोग इस तरह के स्कीम में पैसा लगाना ज्यादा पसंद करते हैं जिसमें रिटर्न दमदार मिले और रिस्क की संभावना नगन्य हो।

यदि आप भी कुछ ऐसे स्कीम में पैसा लगाना चाहते हैं तो आपके लिए पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम बहुत काम की साबित हो सकती है है। हालांकि, किसी भी तरीके के निवेश से पहले किसी वित्तीय सलाहकार से राय जरूरी लेनी चाहिए।
तो चलिए आपको एक ऐसे पोस्ट ऑफिस स्कीम के बारे में बता रहे हैं जिसमें बैंक एफडी से बेहतर रिटर्न मिलता है। यदि लॉन्ग टर्म का नज़रिया है तो 10 साल में आपके पास 42 लाख का फंड जमा हो सकता है। सबसे खास बात यह है कि अगर आपके पास एकमुश्त पैसा नहीं है, तो भी आप हर महीने छोटी-छोटी रकम इन्वेस्ट कर फ्यूचर के लिए बड़ा फंड बना सकते हैं। इस स्कीम का नाम पोस्ट ऑफिस आरडी यानी पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम है।
पोस्ट ऑफिस आरडी में क्या है स्पेशल?
डाकघर की रिकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम सेफ और गारंटीड रिटर्न देने वाला निवेश ऑप्शन है। इसमें कोई भी आसानी से अकाउंट खोल सकता है। इस स्कीम में सिंगल अकाउंट खुलवाया जा सकता है। हालांकि किसी नाबालिग के मामले में अभिभावक खाता खुलवा सकते हैं।
इस स्कीम की सबसे खास बात यह है कि इसमें कम से कम 100 रुपए से निवेश शुरू किया जा सकता है, जबकि अधिकतम की कोई सीमा नहीं है। पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम उन लोगों के लिए शानदार ऑप्शन है, जो सेफ इन्वेस्टमेंट और गारंटीड रिटर्न चाहते हैं।
इसमें कितना प्रतिशत मिलता है रिटर्न
पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम में फिलहाल 6.7% ब्याज दर मिल रही है और सरकार हर तीन महीने में ब्याज दर तय करती है, जिससे निवेशकों को ट्रांसपैरेंसी और फिक्स इनकम की गारंटी मिलती है। इसकी मैच्योरिटी अवधि 5 साल की होती है। इसकी खास बात यह है कि मैच्योरिटी को 5 साल और आगे बढ़ाया भी जा सकता है।
स्कीम की एक और खास बात यह है किअगर आपको पैसों की जरूरत पड़े, तो इस स्कीम से लोन भी ले सकते हैं। आरडी खाता खुलने के 1 साल बाद या 12 किस्तें जमा करने के बाद, आप अपने जमा पैसे के 50% तक लोन ले सकते हैं।
10 साल में कैसे बनेगा 42 लाख का फंड?
मान लीजिए आपकी सैलरी 1 लाख रुपये महीना है और आप इसमें से आप 25,000 हर महीने इस स्कीम में जमा करते हैं... तो पांच साल में आपके द्वारा जमा राशि 15 लाख रुपये हो जाएगा जबकि पहले 5 साल तक नियमित इन्वेस्टमेंट करने के बाद मैच्योरिटी पूरे होने पर इसे 5 साल के लिए और बढ़ा सकते हैं। यानी 10 साल में कुल निवेश 30 लाख रुपये का हो जाएगा। वहीं इस अवधि में मिलने वाला ब्याज 12.71 लाख रुपये से अधिक होगा। ऐसे में 10 साल में आपके पास कुल फंड 42.71 लाख रुपये से अधिक हो जाएगा।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications