Post Office Scheme: जब पैसे की सुरक्षा और अच्छे रिटर्न की बात आती है, तो ज्यादातर लोग सबसे पहले सरकारी योजनाओं पर भरोसा करता है। खासकर निवेश के मामले में, ज्यादातर लोग ऐसी जगह पैसा लगाना पसंद करते हैं जहां जोखिम कम हो और मुनाफा निश्चित हो। ऐसे में, पोस्ट ऑफिस की जमा योजनाएं एक बेहतरीन ऑप्शन के रूप में सामने आती हैं।

अगर आप अपनी पत्नी के नाम पर 2 लाख रुपये पोस्ट ऑफिस में जमा करते हैं, तो दो साल बाद आपको कितना पैसा मिलेगा? कितना ब्याज मिलेगा और यह कितना सुरक्षित है? इन सबके बारे में जान सकते हैं।
इस योजना में करें निवेश
पोस्ट ऑफिस, भारत सरकार के अधीन काम करता है और इसकी सभी योजनाएं सीधे सरकारी निगरानी में होती हैं। इसलिए, यहां जमा किया गया एक-एक पैसा पूरी तरह से सुरक्षित माना जाता है। यही वजह है कि लाखों लोग अपनी बचत को सुरक्षित रखने के लिए डाकघर की योजनाओं में निवेश करते हैं।
पोस्ट ऑफिस की एक खास योजना TD यानी टाइम डिपॉजिट है। इसमें, आप एक तय समय के लिए एक निश्चित रकम जमा करते हैं और उस पर निश्चित ब्याज मिलता है। आप अपनी पत्नी के नाम से भी TD खाता खुलवा सकते हैं।
इतना मिलेगा हर साल ब्याज
अगर आप अपने नाम से एक TD खाता खोलते हैं, तो साल भर में अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं। इसी तरह, अपनी पत्नी के नाम से भी एक अलग TD खाता खोलकर 1.5 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं। यानी कुल मिलाकर परिवार के स्तर पर 3 लाख रुपये तक का निवेश किया जा सकता है, जिस पर दोनों को अलग-अलग ब्याज मिलेगा।
इस समय, पोस्ट ऑफिस TD योजनाओं पर अलग-अलग अवधि के अनुसार ब्याज दरें दी जा रही हैं।
- 1 साल की जमा पर 6.9%
- 2 साल की जमा पर 7.0%
- 3 साल की जमा पर 7.1%
- 5 साल की जमा पर 7.5% ब्याज मिल रहा है।
पत्नी के नाम 3 लाख जमा करने पर कितना मिलेगा रिटर्न?
अगर आप अपनी पत्नी के नाम पर 2 साल की TD योजना में 3 लाख रुपये जमा करते हैं, तो उस पर सालाना 7.0 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। दो साल पूरे होने पर कुल 3,44,665 रुपये वापस मिलेंगे। इसमें 3 लाख रुपये आपकी मूल राशि है और 44,665 रुपये ब्याज के रूप में है।
इस योजना की एक बड़ी खासियत यह है कि चाहे खाता किसी का भी हो (पुरुष या महिला), सभी को समान ब्याज दर मिलती है। इसके साथ ही, इसमें कोई जोखिम नहीं होता है क्योंकि यह पूरी तरह से सरकारी गारंटी वाली योजना है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications