Post Office Saving Schemes: भारत में पोस्ट ऑफिस निवेश-बचत योजनाएं सुरक्षित होने के साथ ही सरकार समर्थित विकल्प भी देती हैं, जिनमें जोखिम-मुक्त रिटर्न की गारंटी होती है। ये योजनाएं रिस्क फ्री निवेशकों के लिए हैं और इनमें पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS), और मासिक आय योजना (MIS) जैसी लोकप्रिय योजनाएं शामिल हैं। ये योजनाएं इनकम टैक्स अधिनियम की धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक के कर लाभ भी देती हैं।

पोस्ट ऑफिस की शानदार योजनाएं
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम- इस योजना में, निवेशकों को केवल एक बार निवेश करना होता है। यह योजना 7.40 प्रतिशत वार्षिक ब्याज देती है। आप 100 रुपये से POMIS खाता खोल सकते हैं और फिर 1,000 रुपये के गुणकों में निवेश कर सकते हैं। एक खाते में, अधिकतम निवेश 9 लाख रुपये है, जिसमें किसी भी संयुक्त खाते में निवेश शामिल है।
अघर आप समय से पहले खाता बंद करना चाहते हैं, तो इसकी अनुमति केवल एक वर्ष के बाद ही दी जाती है और बंद करने की तिथि के आधार पर 1-2 प्रतिशत का जुर्माना लगता है।
किसान विकास पत्र- दूसरी योजना किसान विकास पत्र (KVP) है, जो 7.50 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर प्रदान करती है। इसमें आपको न्यूनतम 1,000 रुपये का निवेश करना होगा, और अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है। यह योजना एक निश्चित अवधि में आपके निवेश को दोगुना कर देती है।
सुकन्या समृद्धि योजना- सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) बालिकाओं के लिए एक विशेष योजना है। इस योजना के तहत, लड़की के माता-पिता या कानूनी अभिभावक एक वर्ष में अधिकतम 1.50 लाख रुपये जमा कर सकते हैं। SSY 8.2 प्रतिशत ब्याज दर देता है।
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना- वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS) 8.20 प्रतिशत ब्याज दर देती है। SCSS के तहत एक खाते में केवल एक ही जमा राशि 1,000 रुपये के गुणकों में और अधिकतम 30 लाख रुपये तक जमा की जा सकती है। यह योजना वरिष्ठ नागरिकों को कर लाभ और नियमित आय देती है।
नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट- नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) वार्षिक कंपाउंड इंटरेस्ट रेट पर 7.70 प्रतिशत वार्षिक ब्याज देता है। इसमें न्यूनतम 1,000 रुपये का निवेश किया जा सकता है, और इसकी कोई अधिकतम सीमा नहीं है। NSC की 5 वर्ष की निश्चित अवधि होती है और यह गारंटीड रिटर्न देता है।
पोस्ट ऑफिस RD- इस रिकरिंग अकाउंट (RD) के तहत, आप प्रति वर्ष 6.70 प्रतिशत का ब्याज प्राप्त कर सकते हैं। न्यूनतम 100 रुपये जमा किए जा सकते हैं और निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है। आरडी में, 12 नियमित जमाओं के बाद उपलब्ध शेष राशि के 50 प्रतिशत तक का लोन मिलता है। इसे तीन साल बाद समय से पहले बंद किया जा सकता है। अगर समय से पहले बंद कर दिया जाए, तो कम ब्याज दर लागू होती है।
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF)- न्यूनतम जमा राशि 500 रुपये प्रति वित्तीय वर्ष से लेकर 1.5 लाख रुपये तक है। इस योजना पर सालाना 7.10 प्रतिशत ब्याज मिलता है और पीपीएफ पर अर्जित ब्याज टैक्स फ्री होता है। लॉक-इन अवधि 15 वर्ष है।
पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम- यह व्यक्तिगत/संयुक्त खातों पर 4 प्रतिशत प्रति वर्ष ब्याज दर देता है। खाता खोलने के लिए आवश्यक न्यूनतम राशि 500 रुपये है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications