Post Office Scheme Bal Jeevan Bima Yojana: हर माता-पिता चाहते हैं कि वह अपने बच्चे का भविष्य सुरक्षित रखें और उसे किसी भी प्रकार की वित्तीय परेशानी का सामना न करना पड़े।
बच्चों के करियर से लेकर उनकी शादी तक माता-पिता हमेशा ऐसा तरीका खोजने की कोशिश करते हैं जिससे वह तगड़ा फंड बना सकें।

इसके लिए माता-पिता कई सारी योजनाओं में भी निवेश करते रहते हैं। पोस्ट ऑफिस की ऐसी कई सारी स्कीम्स हैं जिनके अंतर्गत बच्चों के लिए निवेश किया जा सकता है।
अगर आप अपने बच्चे का भविष्य सुरक्षित करने के साथ-साथ तगड़ा फंड भी बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आप पोस्ट ऑफिस की बाल जीवन बीमा स्कीम में निवेश करना शुरु कर सकते हैं। बस आपको 6 रुपये हर रोज निवेश करने होंगे। चलिए जानते हैं कि आप कैसे इस योजना में अपना अकाउंट कैसे खोल सकते हैं।
केवल 6 रुपये करना होगा निवेश
पोस्ट ऑफिस की इस योजना में आप रोज केवल 6 रुपये निवेश कर अपने बच्चे का भविष्य सुनहरा बना सकते हैं। इस स्कीम में निवेश कर आप अपने बच्चे की पढ़ाई-लिखाई से लेकर शादी आदि के खर्च के लिए पहले से ही अमाउंट एकत्रित कर सकते हैं।
इस योजना में कौन कर सकता है निवेश?
इस योजना को बच्चों के माता-पिता खरीद सकते हैं, लेकिन इस योजना को खरीदने के लिए बच्चों के माता-पिता की उम्र 45 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
45 से अधिक उम्र होने पर आप इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे। बाल जीवन बीमा 5 से 20 साल तक के बच्चों के लिए है। इस स्कीम को पॉलिसीहोल्डर( माता-पिता ) सिर्फ दो बच्चों को ही इस स्कीम में शामिल कर सकते हैं।
ऐसे मिलेंगे योजना से 1 लाख रुपये
अपने बच्चों के लिए आप इस योजना में रोजाना 6 रुपये से लेकर 18 रुपये तक का प्रीमियम जमा कर सकते हैं।
अगर कोई पॉलिसीहोल्डर इस पॉलिसी को 5 साल के लिए खरीदता है तो उसे हर दिन 6 रुपये का प्रीमियम देना पड़ता है, लेकिन अगर इस पॉलिसी को 20 साल की अवधि के लिए खरीदा जाए तो रोजाना 18 रुपये का प्रीमियम देना पड़ेगा।
इस योजना में आपको मासिक, तिमाही, छमाही और सालाना आधार पर प्रीमियम जमा करना होता है और इसकी मैच्योरिटी पीरिएड के बाद आपको 1 लाख रुपये का सम एश्योर्ड दिया जाता है।
अगर इस पॉलिसी की मैच्योरिटी से पहले पॉलिसी होल्डर की मृत्यु हो जाती है तो प्रीमियम को माफ कर दिया जाता है और बच्चे को पॉलिसी का प्रीमियम नहीं देना पड़ता है।
यह पॉलिसी 5 साल तक रेगुलर प्रीमियम भरने के बाद पेडअप पॉलिसी बन जाती है। वहीं, बाल जीवन बीमा के तहत 1000 रुपए के सम एश्योर्ड पर आपको और हर साल 48 रुपए का बोनस दिया जाता है।
ऐसे खोलें इस योजना में अकाउंट
इस योजना में अकाउंट खोलने के लिए आप किसी भी नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
माता-पिता को इस योजना में अप्लाई करने के लिए अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, समेत कई डॉक्यूमेंट्स को वेरिफाई करना होगा और योजना का फॉर्म भरना होगा।
इसके साथ-साथ आपको अपने बच्चे के भी जरूरी डॉक्यूमेंट्स को सबमिट करना होगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications