Post Office Scheme 2024: जिंदगी भर मेहनत कर कुछ पैसे इकट्ठा करने का एक मकसद ये भी है कि बुढ़ापा अच्छे से गुजर जाए. बुढ़ापे में पैसों की किल्लत न हो. इसके लिए जरूरी है कि समय पर निवेश की अच्छी योजना बना लें. इसके तहत मेहनत की कमाई को सही जगह निवेश करना चाहिए, जहां निवेश की रकम सुरक्षित भी रहे और गारंटी के साथ अच्छा रिटर्न भी मिले. इस लिहाज से पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम सबसे बेहतर है. क्योंकि यहां स्कीम में गारंटीड रिटर्न तो मिलता ही है. साथ में निवेश बी सुरक्षित होता है. सीनियर सिटीजन के लिए खास स्कीम है, जिसका नाम सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS) है.
स्कीम पर मिलती है टैक्स छूट?
पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में निवेशकों को पक्की इनकम होती है. हर तिमाही ब्याज की रकम खाते में आ जाती है. खास बात ये भी है कि इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80 सी के तहत इस स्कीम में टैक्स की छूट भी दी जाती है. हालांकि, स्कीम पर मिले ब्याज पर टैक्स भरना होगा. अगर रिटर्न का आंकडड़ा 50,000 रुपए से ज्यादा है, तो ब्याज पर TDS लगता है. SCSS में निवेशकों एकमुश्त 30 लाख रुपए तक का निवेश कर सकते हैं, जोकि 5 साल में मैच्योर हो जाती है. 1 जनवरी 2024 के मुताबिक स्कीम में निवेश की रकम पर सालाना 8.2% का ब्याज ऑफर किया जा रहा है.
Post Office SCSS Calculation 2024
कुल निवेश: 5 लाख रुपए
सालाना ब्याज दर: 8.2%
मैच्योरिटी अवधि: 5 साल
मैच्योरिटी रकम: 7,05,000 रुपए
ब्याज से कुल कमाई: 2,05,000 रुपए
मंथली इनकम: 10,250 रुपए
प्री-मैच्योर निकासी के लिए क्या है नियम?
पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में निवेशक निवेश की तारीख के बाद कभी भी स्कीम बंद कर सकता है. अगले 1 साल तक निवेश की रकम मैच्योरिटी से पहले बिना किसी पेनाल्टी के निकाला जा सकता है. 1 से 2 साल के अंदर रकम निकासी पर कुल प्रिंसिपल पर 1.5% का अमाउंट चार्ज किया जाएगा. 2 से 5 साल की अवधि में कुल प्रिंसिपल का 1% अमाउंट चार्ज किया जाता है.

सीनियर सिटीजन स्कीम पर ब्याज दरें
पोस्ट ऑफिस की SCSS पर सालाना 8.2 फीसदी ब्याज ऑफर किया जा रहा है. ये दरें आखिरी बार 1 जनवरी 2024 को बदली थी. बता दें कि स्कीम पर मिलने वाला ब्याज तिमाही आधार पर बदलता है, जोकि 31 मार्च, 30 जून, 30 सितंबर या फिर 31 दिसंबर होता है. निवेशक ने अगर फॉर्म 15 G/15H भरा है तो ब्याज की रकम पर TDS नहीं लगता.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications